फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण हुआ समाप्त, जानें अगला ग्रहण कब पड़ेगा

Fri, 28 Aug 2026 12:38 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandra Grahan 2026 Date and Time: 12 बजकर 30 मिनट पर साल का अंतिम चंद्रग्रहण पूरी तरह समाप्त हो गया है। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर के विधिपूर्वक भगवान की पूजा-अर्चना करें  और अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें। 
Register For Event
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण 2026  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandra Grahan 2026 Moon Timing Live Updates:  साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, 28 अगस्त 2026 को लग रहा है, और खास बात यह है कि आज ही रक्षाबंधन का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है। धार्मिक दृष्टि से चंद्रमा पर ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता, इसी वजह से ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह के मांगलिक या शुभ कार्य करने की मनाही होती है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से करीब 9 घंटे पहले ही आरंभ हो जाता है। ऐसे में यह जानना और भी जरूरी हो जाता है कि आज का यह ग्रहण ठीक किस समय लगेगा और दुनिया के किन-किन हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा।

विज्ञापन


राखी पर पांच घंटे से ज्यादा रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, जानें भारत में कब देगा दिखाई और क्या होगा प्रभाव
 

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण का समय

पंचांग के अनुसार, आज यानी 28 अगस्त 2026 को यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया रूप में सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर पूरी तरह समाप्त होगा। इस तरह ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 35 मिनट की रहेगी। इसमें खंडग्रास यानी आंशिक चंद्र ग्रहण का चरण करीब 3 घंटे 16 मिनट तक चलेगा, और ग्रहण का चरम काल सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर रहेगा।

 

Chandra Grahan 2026 Live: कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

यह चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, प्रशांत महासागर के पूर्वी हिस्सों और अटलांटिक महासागर क्षेत्र से देखा जा सकेगा। दुनिया के कई प्रमुख शहर इस खगोलीय घटना के गवाह बनेंगे, जिनमें वियना, पेरिस, रोम, बर्लिन, प्राग, ब्रुसेल्स, मैड्रिड और लंदन जैसे यूरोपीय शहर शामिल हैं। इसके अलावा न्यूयॉर्क में भी यह ग्रहण साफ नजर आएगा, वहीं दक्षिण अमेरिका के रियो डी जेनेरियो और ब्यूनस आयर्स से भी इसे बखूबी देखा जा सकेगा। अफ्रीकी महाद्वीप में जोहान्सबर्ग भी उन जगहों में शामिल है जहां से यह चंद्र ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। 

28 अगस्त को रक्षा बंधन पर ग्रहण का साया, सुबह या शाम कब बांध सकेंगे राखी ?

Chandra Grahan 2026 Live: सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का योग

आज सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के साथ-साथ भद्रा का भी संयोग बना।  लेकिन इसका रक्षाबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दरअसल, इस साल सावन पूर्णिमा तिथि 27 और 28 अगस्त दोनों दिन है, जबकि रक्षाबंधन का त्योहार आज यानी 28 अगस्त को मनाया जा रहा है। वहीं भद्रा काल की बात करें तो यह 27 अगस्त को प्रातः 8 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 54 मिनट तक ही सक्रिय रही। यानी भद्रा का पूरा प्रभाव 27 अगस्त तक ही सीमित रहा और आज 28 अगस्त को, जिस दिन रक्षाबंधन मनाया जा रहा है, भद्रा का साया बिल्कुल नहीं है।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किन राशि वालों को देगा कष्ट और किसे लाभ, पढ़ें सभी का हाल

Chandra Grahan 2026 Live: कैसा होगा यह चंद्र ग्रहण?

आज लगने वाला यह चंद्र ग्रहण एक उपछाया ग्रहण होगा। जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा पूरी तरह एक सीध में नहीं आते और चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया के बजाय उसकी हल्की छाया से होकर गुजरता है, तो खगोलीय भाषा में इसे उपछाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है। चूंकि इस दौरान चंद्रमा भारत के क्षितिज के नीचे रहेगा, इसलिए यह ग्रहण भारत से बिल्कुल भी दिखाई नहीं देगा और यहां इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

रक्षाबंधन 2026: किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण और कब बांधें राखी ? जानें कितने बजे शुरू होगा सूतक काल

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण की अवधि

यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण है। उपच्छाया से इसका पहला स्पर्श आज सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर लग चुका है । पूरे ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 35 मिनट रहेगी, जिसमें से खंडग्रास चंद्र ग्रहण यानी आंशिक चरण की अवधि 3 घंटे 16 मिनट की होगी। इस ग्रहण का चरम या सर्वाधिक प्रभावी काल सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर रहेगा।

Chandra Grahan 2026 Live: किस राशि-नक्षत्र में लग रहा है चंद्र ग्रहण?

साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि के स्वामी शनि देव माने जाते हैं और वर्तमान में इस राशि पर साढ़ेसाती का तीसरा व अंतिम चरण भी चल रहा है। वहीं शतभिषा नक्षत्र का स्वामित्व राहु के पास होता है। शनि और राहु, दोनों ही ग्रहों का यह संयोग होने के कारण ज्योतिषविदों ने कुंभ राशि वालों के साथ-साथ शतभिषा नक्षत्र में जन्मे जातकों को भी इस दौरान थोड़ा सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है।

Chandra Grahan 2026 Live: बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी

  • ग्रहण काल के दौरान भोजन बनाने और खाने से परहेज रखें। 
  • सूतक लगने से पहले ही खाने-पीने की वस्तुओं में तुलसी पत्र डाल दें।
  • ग्रहण के समय सोने से बचें।
  • गर्भवती महिलाओं को इस दौरान घर से बाहर न निकलने और नुकीली चीजों जैसे चाकू-कैंची के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी जाती है।
  • मंदिरों के कपाट बंद रखे और मूर्ति को स्पर्श करें।
  • ग्रहण के दौरान मंत्र जाप करना और भगवान का स्मरण करना शुभ माना जाता है।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करके ही घर के मंदिर या पूजा स्थल की सफाई करें।

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण पर करें इन मंत्रों का जाप

गायत्री मंत्र
'ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।' 

2. महामृत्युंजय मंत्र 
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

Chandra Grahan 2026 Live : चंद्र ग्रहण के दौरान इन चीजों का करें दान 

  • घी
  • वस्त्र 
  • धन
  • चावल
  • गेहूं
  • दूध
  • चीनी

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण पर राशि अनुसार करें दान

  • मेष राशि: लाल फल, गुड़ और तांबे का दान करें।
  • वृषभ राशि: सफेद चीजों का दान करें।
  • मिथुन राशि: हरी चीजों का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
  • कर्क राशि: चांदी के पात्र में जल भरकर दान करें और प्रार्थना करें।
  • सिंह राशि: ग्रहण के बाद गुड़, गेहूं और लाल चीजों का दान करें।
  • कन्या राशि: वस्त्रों का दान करना शुभ रहेगा।
  • तुला राशि: सफेद मिठाई, चावल और दूध का दान करें।
  • वृश्चिक राशि: मसूर दाल और लाल रंग की मिठाई का दान करें।
  • धनु राशि: पीली चीजों का दान करें।
  • मकर राशि: काला तिल, कंबल और जूते का दान करना शुभ रहेगा।
  • कुंभ राशि: काले वस्त्र और लोहे की चीजों का दान करें।
  • मीन राशि: पीली चीजों जैसे पीले वस्त्र, हल्दी और चने की दाल का दान करें।

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या न करें

  • आज इस चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप और पाठ करना विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।
  • ग्रहण काल के दौरान भोजन करने से परहेज करें। 
  • चंद्र ग्रहण के समय भगवान की मूर्तियों, पूजा घर और तुलसी के पौधे को स्पर्श न करें ।
  • ग्रहण के दौरान घर पर ही रहना उचित माना जाता है, इस समय यात्रा न करें।
  • ग्रहण काल में सोना भी वर्जित है।

Chandra Grahan 2026 Live: आंशिक चंद्र ग्रहण समय

28 अगस्त 2026 को यह चंद्र ग्रहण आज सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर शुरू हो चुका है और इसकी समाप्ति सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर होगी। इस तरह यह आंशिक चंद्र ग्रहण कुल 3 घंटे 18 मिनट तक चलेगा।

Chandra Grahan 2026 Live: क्या भारत के किसी भी शहर में दिखेगा चंद्र ग्रहण?

28 अगस्त यानी आज का चंद्र ग्रहण एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण है, यानी इस दौरान चंद्रमा का पूरा हिस्सा नहीं बल्कि केवल कुछ भाग ही पृथ्वी की छाया में आएगा। यह ग्रहण दक्षिण-पश्चिम एशिया के कई देशों जैसे पाकिस्तान, अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से, ईरान, इराक और अरब क्षेत्र से देखा जा सकेगा। इसके अलावा यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के साथ-साथ हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में भी यह ग्रहण नजर आएगा। हालांकि इतने व्यापक क्षेत्रों में दिखाई देने के बावजूद भारत के किसी भी राज्य से आज का यह चंद्र ग्रहण देखा नहीं जा सकेगा।

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण की पौराणिक कथा

स्कंद पुराण के अनुसार, समुद्र मंथन से निकले अमृत को देवताओं को पिलाने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया। यह देख राक्षस स्वरभानु चुपके से देवता का रूप धारण कर देवताओं की पंक्ति में जा बैठा और अमृत पीने लगा। सूर्य और चंद्रमा ने उसकी यह चालाकी पहचान ली और विष्णु जी को सच्चाई बता दी। क्रोधित होकर विष्णु जी ने अपने सुदर्शन चक्र से स्वरभानु का सिर धड़ से अलग कर दिया। चूंकि वह अमृतपान कर चुका था, इसलिए उसकी मृत्यु नहीं हुई।  उसका सिर राहु और धड़ केतु कहलाया। इसी शत्रुता के कारण राहु-केतु सूर्य और चंद्रमा को समय-समय पर ग्रहण के रूप में ग्रसित करते हैं।

Chandra Grahan 2026 Live: इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

  • मेष राशि- यह चंद्र ग्रहण आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में लगेगा, जिसका संबंध आमदनी और इच्छापूर्ति से होता है। इस ग्रहण का प्रभाव आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको मानसिक सुख की अनुभूति होगी और कोई पुरानी मनोकामना पूरी हो सकती है। आमदनी के नए-नए साधन भी बन सकते हैं। इस शुभ फल को बनाए रखने के लिए छोटे बच्चों को दूध से बनी कोई चीज खिलाना लाभकारी रहेगा।
  • कर्क राशि- यह ग्रहण आपके आठवें भाव में लगेगा, जिसका संबंध आयु से जुड़ा होता है। इसके प्रभाव से आपकी आयु में वृद्धि होने के योग बनेंगे, साथ ही धन लाभ भी संभव है। हालांकि व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है और जरूरी कार्यों में खर्च भी होगा। शुभ फल पाने के लिए घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें।
  • वृश्चिक राशि- यह ग्रहण आपके चौथे भाव में लगेगा, जो माता, भूमि, भवन और वाहन जैसे विषयों से संबंधित है। इस दौरान आपको हर क्षेत्र में लाभ मिलने के आसार हैं। धन प्राप्ति के अवसर भी बनेंगे, वाहन खरीदने का विचार बन सकता है और संपत्ति-भवन संबंधी लाभ भी प्राप्त हो सकता है। इस शुभ स्थिति को बनाए रखने के लिए मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करना उत्तम रहेगा।

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण में राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

  • मेष राशि: "ॐ अं अंगारकाय नमः" अथवा "ॐ हं हनुमते नमः" का जाप करें।
  • वृषभ राशि: "ॐ शुं शुक्राय नमः" या फिर "ॐ ऐं क्लीं सोमाय नमः" मंत्र का उच्चारण करें।
  • मिथुन राशि: "ॐ बुं बुधाय नमः" अथवा "ओम गं गणपतये नमो नमः" जाप करना शुभ रहेगा।
  • कर्क राशि: "ॐ सों सोमाय नमः" का जाप करें, या फिर महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करना विशेष लाभकारी होगा।
  • सिंह राशि: "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र के साथ-साथ आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना उत्तम रहेगा।
  • कन्या राशि: "ॐ बुं बुधाय नमः" या "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें।
  • तुला राशि: "ॐ शुं शुक्राय नमः" मंत्र का उच्चारण करना शुभ रहेगा।
  • वृश्चिक राशि: "ॐ कुं कुजाय नमः", "ॐ मंगलाय नमः" अथवा सुंदरकांड का पाठ करना फलदायी होगा।
  • धनु राशि: "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" का जाप करें, या फिर अपने गुरु मंत्र का पाठ करना उचित रहेगा।
  • मकर राशि: "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप विशेष लाभकारी रहेगा।
  • कुंभ राशि: "ॐ शं शनैश्चराय नमः" या "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का उच्चारण करें।
  • मीन राशि: "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" या "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा।

Chandra Grahan 2026 Live: ग्रहण के बीच राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

इस चंद्र ग्रहण का भारत पर कोई असर नहीं है, इसलिए भाई की कलाई पर राखी बांधने का सबसे उत्तम समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा दोपहर में अभिजीत मुहूर्त यानी 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट के बीच भी राखी बांधी जा सकती है। हालांकि उदया तिथि होने के कारण पूरे दिन राखी बांधना शास्त्र सम्मत है, फिर भी सुबह का समय सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है।

Chandra Grahan 2026 Live: कैसा दिख रहा है आंशिक चंद्र ग्रहण

जिन क्षेत्रों में आसमान साफ है, वहां चंद्रमा के जिस हिस्से पर पृथ्वी की छाया पड़ चुकी है, उस पर लाल-नारंगी या तांबे जैसा रंग नजर आने लगा है। हालांकि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं है, फिर भी चंद्रमा का करीब 96 प्रतिशत भाग पृथ्वी की गहरी छाया की चपेट में आने वाला है, जिससे यह रंग परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण का देश दुनिया पर असर

चंद्र ग्रहण के समय अमेरिका की राजधानी की कुंडली में वृषभ लग्न उदय हो रहा होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस कुंडली के दशम भाव में चंद्रमा और राहु एक साथ स्थित होंगे, जबकि चतुर्थ भाव यानी सिंहासन स्थान पर बुध और सूर्य की दृष्टि पड़ रही होगी। इसके अलावा मंगल की सातवीं दृष्टि और शनि की दसवीं दृष्टि भी इस कुंडली पर प्रभावी रहेगी। इन ग्रह स्थितियों के आधार पर ज्योतिषियों का मानना है कि आने वाले एक महीने में अमेरिका में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बनी रह सकती है। साथ ही कुछ जनआंदोलन और सामाजिक-राजनीतिक उथल-पुथल की स्थिति भी बन सकती है।

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण और ज्योतिष की मान्यता

ज्योतिष गणना के अनुसार, वर्ष का यह आखिरी चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में घटित हो रहा है, जहां चंद्रमा के साथ राहु की भी मौजूदगी रहेगी। इसके साथ ही चंद्रमा पर सूर्य, बुध और केतु की सप्तम दृष्टि भी पड़ रही होगी, जिससे ग्रहों का यह समीकरण और जटिल बन जाता है। वहीं दूसरी ओर, उग्रता और आक्रामकता के प्रतीक माने जाने वाले मंगल ग्रह मिथुन राशि में विचरण कर रहे होंगे, जबकि शनि देव मीन राशि में वक्री चाल से गोचर करेंगे। इसी बीच बृहस्पति ग्रह भी अतिचारी अवस्था में गति कर रहे होंगे। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो ग्रहों की यह विशेष स्थिति इस चंद्र ग्रहण को उन क्षेत्रों और देशों के लिए अधिक असरदार बना देगी, जहां यह ग्रहण प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकेगा।

Chandra Grahan 2026 Live: इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान

  • वृषभ राशि:आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, बिना सोचे-समझे निवेश न करें और गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें।
  • कर्क राशि: घर-परिवार में तनाव की संभावना, बातचीत में संयम बरतें और गुस्से से बचें।
  • सिंह राशि: कार्यस्थल पर दबाव बढ़ेगा, जल्दबाजी न करें और सोच-समझकर फैसले लें।
  • वृश्चिक राशि: काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, प्राथमिकता तय कर धैर्य से काम पूरा करें।
  • मीन राशि: स्वास्थ्य, धन और रिश्तों में सतर्कता जरूरी, वाणी पर संयम रखें और फिजूलखर्ची से बचें।

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण का समय

आज लगने वाला यह चंद्र ग्रहण सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर शुरू हो चुका है और दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर पूरी तरह समाप्त होगा। इस दौरान ग्रहण अपने चरम या मध्य काल पर सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर पहुंचकर सबसे अधिक प्रभावी हो गया है।

Chandra Grahan 2026 Live: रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त 2026

आज भद्रा काल न होने के कारण रक्षाबंधन पर दिनभर राखी बांधी जा सकती है। इसके बावजूद सबसे पहला और सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा, जिसे राखी बांधने के लिए सर्वोत्तम समय माना जा रहा है। इसके अलावा भी दिन में कई अन्य शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। इनमें से एक अभिजीत मुहूर्त भी है, जो आज सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस समय भी बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।

Chandra Grahan 2026 Live: ग्रहण पर करें इन चीजों का दान

  • दीप दान: पवित्र नदी में मिट्टी का दीपक जलाकर बहाने से परेशानियां दूर होती हैं। घर पर भी चंद्रमा का ध्यान कर दीप जला सकते हैं।
  • अन्न दान: जरूरतमंदों को भोजन कराएं या गेहूं, चावल, दाल जैसा राशन दान करें। इससे चंद्र दोष शांत होता है।
  • धन दान: कमाई का कुछ हिस्सा दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
  • चांदी या मोती का दान: मानसिक तनाव और चंद्रमा पर राहु-केतु के बुरे असर वालों के लिए यह दान लाभकारी है।
  • सफेद चीजों का दान: दूध, चीनी, चावल, सफेद मिठाई या सफेद वस्त्र का दान शुभ माना जाता है।

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण पर सावन पूर्णिमा स्नान-दान मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 37 मिनट तक
  • प्रातः संध्या: सुबह 5 बजकर 14 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से 1 बजकर 5 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 36 मिनट तक

Chandra Grahan 2026 Live: आंशिक चंद्र ग्रहण का समापन

आज के आंशिक चंद्र ग्रहण का समापन सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर होगा, जब पृथ्वी की गहरी और घनी छाया यानी प्रच्छाया से चंद्रमा का अंतिम स्पर्श होगा। इसका मतलब है कि इस समय के बाद चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की सघन छाया से बाहर निकल आएगा। हालांकि इसके बाद भी ग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह खत्म नहीं होगी, क्योंकि चंद्रमा तब भी पृथ्वी की हल्की छाया यानी उपच्छाया में रहेगा। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर जब चंद्रमा उपच्छाया से भी अंतिम बार स्पर्श कर बाहर निकलेगा, तभी यह चंद्र ग्रहण पूरी तरह समाप्त माना जाएगा।

Chandra Grahan 2026 LIVE: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का असर नहीं

आज के चंद्र ग्रहण का रक्षाबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन इसके बावजूद राहुकाल के दौरान राखी बांधने से बचना चाहिए, क्योंकि यह समय अशुभ माना जाता है और इसका त्याग करना उचित रहता है। आज राहुकाल सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा, इसलिए बहनों को इस अवधि में राखी बांधने से परहेज करना चाहिए।

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्र ग्रहण का कुंडली पर होगा प्रभाव

ज्योतिष मान्यता के अनुसार, आज के चंद्र ग्रहण का आपकी कुंडली पर हल्का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में इस प्रभाव को कम करने के लिए एक विशेष उपाय है। रक्षाबंधन के दिन सबसे पहला रक्षा सूत्र भगवान शिव को बांधें, उसके बाद दूसरा रक्षा सूत्र भगवान विष्णु को अर्पित करें और तीसरा रक्षा सूत्र अपने गुरु को बांधें। इन तीनों को विधिपूर्वक रक्षा सूत्र बांधने के बाद ही अपने प्रिय भाई की कलाई पर श्रद्धापूर्वक राखी बांधें।

Chandra Grahan 2026 Live: आंशिक चंद्र ग्रहण समाप्त

सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर आंशिक चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है, यानी चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया से बाहर निकल आया है। हालांकि ग्रहण की प्रक्रिया अभी पूरी तरह खत्म नहीं मानी जाएगी, क्योंकि चंद्रमा अभी भी पृथ्वी की हल्की छाया यानी उपच्छाया में मौजूद है। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर जब चंद्रमा उपच्छाया से भी अंतिम बार स्पर्श करते हुए पूरी तरह बाहर निकलेगा, तभी इस चंद्र ग्रहण को पूर्ण रूप से समाप्त माना जाएगा।

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण समाप्त के बाद क्या करें

  • स्नान करें:  ग्रहण समाप्त होते ही स्नान करना अत्यंत आवश्यक माना जाता है। इसके बाद पुराने वस्त्र बदलकर स्वच्छ और साफ कपड़े धारण करने की परंपरा है।
  • यज्ञोपवीत बदलें: जो लोग यज्ञोपवीत धारण करते हैं, उन्हें ग्रहण समाप्ति के बाद इसे बदल लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं में यज्ञोपवीत को पवित्र वस्तु माना गया है।
  • भगवान का अभिषेक करें: ग्रहण खत्म होने के बाद घर के मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का दोबारा अभिषेक करना चाहिए, इसके बाद विधि-विधान से पूजा-आरती करनी चाहिए।
  • घर की सफाई करें: ग्रहण के पश्चात रसोई समेत पूरे घर की भलीभांति साफ-सफाई करने की मान्यता है, जिससे घर का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बना रहे।
  • गंगाजल छिड़कें: घर के हर कोने से लेकर मुख्य द्वार तक गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए और पूजा स्थल पर पहुंचकर घी या तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। अगर दीपक उपलब्ध न हो, तो कपूर से आरती की जा सकती है।

Chandra Grahan 2026 Live: ग्रहण के बाद सफेद चीजों का करें दान

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद दान-पुण्य करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस दौरान अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद लोगों को चावल, दूध, चीनी, सफेद वस्त्र या फिर रोजमर्रा में काम आने वाली अन्य उपयोगी वस्तुएं दान की जा सकती हैं।

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें

  • ग्रहण समाप्त होते ही सबसे पहले स्नान करें, जिससे शरीर और मन दोनों शुद्ध होते हैं।
  • इसके बाद विधिपूर्वक भगवान की पूजा-अर्चना करें।
  • अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को दान अवश्य करें।
  • मान्यता है कि इन कार्यों को करने से ग्रहण का कोई नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति पर नहीं पड़ता।
विज्ञापन

Chandra Grahan 2026: भारत में अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

भारत में सबसे पहला दिखाई देने वाला चंद्र ग्रहण 20 फरवरी 2027 को होगा, जो कि एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें