Navratri 9 Colors Personality Test: नवरात्रि सिर्फ देवी आराधना का पर्व नहीं है, बल्कि यह रंगों का उत्सव भी है। हर दिन एक विशेष रंग पहनने की परंपरा है और कहा जाता है कि इन रंगों का गहरा असर हमारे व्यक्तित्व और रिश्तों पर पड़ता है। क्या आपने कभी सोचा है कि आपका पसंदीदा रंग आपके स्वभाव, सोच और रिश्तों के प्रति आपके नजरिए को कैसे प्रभावित करता है? नवरात्रि में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों के अलग-अलग नौ प्रिय रंग हैं। ये नौ रंग देवी के विशेष रूप और गुणों से जुड़े हैं। वहीं ये रंग आपके व्यक्तित्व को भी दर्शाते हैं। चलिए जानते हैं नवरात्रि के 9 रंग और उनका आपकी पर्सनैलिटी व रिलेशनशिप पर असर।
1. पीला
पीले रंग को पॉजिटिविटी और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। पीला रंग पंसद करने वाले लोग का व्यक्तित्व खुशमिजाज और एनर्जी से भरा होता है। वह अपने रिश्ते में जीवनसाथी को प्रेरित करने वाले या मोटिवेटर होते हैं।
2. हरा
इस रंग को विकास और सामंजस्य का रंग माना जाता है। अगर किसी का पसंदीदा रंग हरा है तो वह संतुलित, शांत और दयालु व्यक्तित्व के हो सकते हैं। ऐसे लोग समझदारी से रिश्तों को निभाने वाले होते हैं।