फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indoor Workout Ideas: हवा में जहर, बाहर वर्कआउट अब खतरनाक! घर पर फिट रहने के ये 7 आसान तरीके

Sat, 25 Oct 2025 08:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Indoor Workout Ideas : प्रदूषण के इस दौर में आउटडोर एक्सरसाइज बन गई है खतरनाक। जानें कौन से योग, प्राणायाम और इनडोर वर्कआउट आपकी फिटनेस को सुरक्षित रख सकते हैं।
 
Register For Event
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indoor Workout Ideas: दिल्ली से लेकर लखनऊ, पटना और गाज़ियाबाद तक हवा में ज़हर घुल चुका है। इस मौसम में वायु प्रदूषण काफी बढ़ जाता है, जिसके कारण आसमान पर धुंध की परत नजर आती है। हर सांस में घुलताे जहर के कारण आउटडोर वर्कआउट करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सुबह की ठंडी हवा अब ताजी नहीं रही, बल्कि फेफड़ों के लिए ज़हर बन चुकी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि फिटनेस से समझौता किया जाए। सही तरीके से और थोड़े बदलावों के साथ आप घर पर भी अपनी फिटनेस और इम्यूनिटी दोनों बनाए रख सकते हैं।

विज्ञापन



योग और प्राणायाम से करें दिन की शुरुआत

सर्दियों में और प्रदूषण के समय अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम सबसे असरदार माने जाते हैं। ये फेफड़ों की क्षमता बढ़ाते हैं और शरीर में ऑक्सीजन स्तर सुधारते हैं। ध्यान रखेंखिड़की खुली हो लेकिन धुआं या धूल अंदर न आ रही हो।


इनडोर कार्डियो एक्सरसाइज अपनाएं

अगर बाहर दौड़ना या जॉगिंग मुश्किल है तो जंपिंग जैक, स्किपिंग, बर्पीज़, माउंटेन क्लाइंबर और हाई नीज़ जैसे एक्सरसाइज घर में ही करें। 15-20 मिनट का रूटीन दिल की सेहत और स्टैमिना दोनों बनाए रखेगा।
विज्ञापन



कम जगह में करें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

घर की दीवार, फर्श या कुर्सी का सहारा लेकर प्लैंक, पुश-अप्स, स्क्वाट्स और लंजेस करें। रोज़ाना 25-30 मिनट की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शरीर को टोन में रखती है और मेटाबॉलिज्म तेज करती है।


इनडोर प्लांट्स लगाएं

फिटनेस सिर्फ कसरत से नहीं, साफ हवा से भी जुड़ी है। घर में एलोवेरा, स्नेक प्लांट, पीस लिली या मनी प्लांट जैसे एयर-प्यूरिफाइंग पौधे रखें। ये हवा से कार्बन डाइऑक्साइड और टॉक्सिन्स हटाते हैं।


हाइड्रेशन और पोषण का ध्यान रखें

प्रदूषण के असर से शरीर को डिटॉक्स करने के लिए खूब पानी पिएं। ग्रीन टी, तुलसी और अदरक का काढ़ा, फेफड़ों को साफ रखने में मदद करते हैं। साथ ही विटामिन-C से भरपूर फल (जैसे अमरूद, संतरा, नींबू) रोज़ के आहार में शामिल करें।


सुबह-सुबह वर्कआउट करने से बचें

सुबह के वक्त हवा में प्रदूषण का स्तर सबसे ज़्यादा होता है। इसलिए वर्कआउट या योग का समय बदलकर दोपहर या शाम में करें। इससे सांस से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम रहेगा।


एयर प्यूरिफायर और मास्क का इस्तेमाल करें

अगर आप घर में ट्रेडमिल या एक्सरसाइज बाइक का इस्तेमाल करते हैं, तो कमरे में फिल्टर वाला एयर प्यूरिफायर चलाएं। बाहर निकलना जरूरी हो, तो मास्क पहनना न भूलें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें