फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइफस्टाइल हैक्स: सालों-साल नहीं खराब होगी सिलाई मशीन! बस इस 1 बात का रखें ध्यान

Tue, 22 Sep 2026 05:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Fix a Sewing Machine at Home: हर समस्या के लिए तुरंत मैकेनिक के पास जाने की जरूरत नहीं होती। कुछ सामान्य परेशानियों को आप घर पर ही जांचकर ठीक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है कि मशीन को साफ रखें, सही सुई और धागे का इस्तेमाल करें और बॉबिन को ठीक तरीके से लगाएं।
Register For Event
विज्ञापन
सिलाई मशीन कभी नहीं होगी खराब, करें ये काम - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Silai Machine Kaise Thik Karen: सिलाई मशीन घर में इस्तेमाल होने वाली उन जरूरी चीजों में शामिल है, जिसकी मदद से कपड़ों की सिलाई, छोटे-मोटे रिपेयर और कई तरह के घरेलू काम आसानी से किए जा सकते हैं। लेकिन लगातार इस्तेमाल, धूल-मिट्टी, गलत तरीके से सुई लगाने या मशीन की समय पर सफाई न करने की वजह से इसमें कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। कभी मशीन धागा तोड़ने लगती है, कभी सुई बार-बार टूटती है और कई बार सिलाई के टांके भी सही नहीं बनते।

विज्ञापन


हर समस्या के लिए तुरंत मैकेनिक के पास जाने की जरूरत नहीं होती। कुछ सामान्य परेशानियों को आप घर पर ही जांचकर ठीक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है कि मशीन को साफ रखें, सही सुई और धागे का इस्तेमाल करें और बॉबिन को ठीक तरीके से लगाएं।

अगर सिलाई मशीन की आवाज असामान्य हो, मोटर गर्म हो रही हो या मशीन के अंदर कोई गंभीर यांत्रिक समस्या दिखाई दे, तो खुद खोलकर मरम्मत करने के बजाय योग्य तकनीशियन की मदद लेना सुरक्षित रहता है। नियमित सफाई और सही रखरखाव से मशीन की कार्यक्षमता लंबे समय तक बनी रह सकती है।
विज्ञापन


1. सिलाई मशीन में धागा बार-बार टूट रहा है

अगर सिलाई करते समय ऊपरी धागा बार-बार टूट रहा है, तो सबसे पहले धागे की मशीन में थ्रेडिंग जांचें। धागा सही रास्ते से न लगा होने पर भी यह समस्या हो सकती है। इसके अलावा सुई की स्थिति, धागे की गुणवत्ता और थ्रेड टेंशन की सेटिंग भी जांचें। जरूरत पड़ने पर मशीन के निर्देशों के अनुसार टेंशन को सामान्य स्थिति में लाएं।

2. सुई बार-बार टूटती है

सुई टूटने की कई वजह हो सकती हैं। गलत आकार की सुई, मुड़ी हुई सुई या कपड़े के हिसाब से अनुपयुक्त सूई इस्तेमाल करने पर समस्या आ सकती है। सुई को सही दिशा में लगाना भी जरूरी है। अगर सुई बार-बार कपड़े या प्रेशर फूट से टकरा रही है, तो मशीन दिखाई दे रहे हैं, तो सूई, धागा और बोबिन की जांच करें। कपड़े के प्रकार के अनुसार उपयुक्त सुई और धागा इस्तेमाल करना जरूरी है। बोबिन को सही का इस्तेमाल रोककर उसकी जांच कराएं।

3. सिलाई के टांके सही नहीं बन रहे

अगर टांके ढीले, असमान या छूटे हुए दिखाई दे रहे हैं, तो सूई, धागा और बोबिन की जांच करें। कपड़े के प्रकार के अनुसार उपयुक्त सुई और धागा इस्तेमाल करना जरूरी है। बोबिन को सही तरीके से लगाएं और मशीन की टेंशन सेटिंग को मेनुअल के अनुसार जांचें।

4. सिलाई मशीन से अजीब आवाज आना

मशीन से सामान्य से ज्यादा आवाज आने पर इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन है तो सबसे पहले मशीन बंद करके प्लग निकाल दें। इसके बाद दिखाई देने वाली धूल, कपड़े के रेशे और जमा गंदगी को साफ करें। अगर आवाज सफाई के बाद भी बनी रहती है या मशीन अटक रही है, तो अंदर के मेकेनिकल पार्ट्स की जांच किसी प्रशिक्षित टेक्नीशियन से करवाना बेहतर है।

5. मशीन की सफाई क्यों जरूरी?

सिलाई के दौरान कपड़े के छोटे रेशे और धागे मशीन के बोबिन एरिया के आसपास जमा हो सकते हैं। लंबे समय तक सफाई न करने पर मशीन की परफाॅर्मेंस प्रभावित हो सकती है। इसलिए निर्माता के निर्देशों के अनुसार नियमित रूप से लिंट और डस्ट साफ करें।

6. सिलाई मशीन को लंबे समय तक चलाने के लिए सबसे जरूरी बातमशीन को लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रखने के लिए नियमित सफाई और सही मेनटेनेंस सबसे जरूरी है। मशीन का इस्तेमाल करने के बाद उसे ढककर रखें, नमी और धूल से बचाएं तथा निर्माता द्वारा बताए गए मेनटेनेंस शेड्यूल का पालन करें। जरूरत से ज्यादा या गलत जगह लुब्रिकेंट लगाने से भी बचें।

7. कब घर पर मशीन ठीक न करें?अगर मशीन की मोटर, वायर, इलेक्ट्रिकल कनेक्शन या अंदर के मकेनिकल काॅम्पोनेन्ट में गंभीर समस्या दिखाई दे रही है, तो खुद रिपेयर करने की कोशिश न करें।
खासकर इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन को खोलने से पहले पावर सप्लाई पूरी तरह डिस्कनेक्ट होना चाहिए।
ऐसी स्थिति में योग्य रिपेयर टेक्नीशियन से जांच करवाना बेहतर है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें