पूरे देश में कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। जिसकी वजह से लोग घरों में रह रहे हैं। साथ ही अपने सारे काम घर पर ही रहकर पूरे करते नजर आ रहे हैं। 21 दिन के बाद एक बार फिर लॉकडाउन बढा़ने की वजह से लोग बाहर का चटपटा नाश्ता मिस कर रहे हैं और घर में ही नई-नई डिश ट्राई कर रहे हैं। सबसे साधारण और फटाफट बन जाने वाला स्नैक्स बेसन की पकौड़ी तो आपने हमेशा ही खाई होगी। लेकिन आज हम आपको बताएंगे सूजी की बनी करारी पकौड़ियां, जिसे आप घर पर अपनी मनचाही सब्जी को मिलाकर बना सकती हैं। बिना ज्यादा समय लिए इस पकौड़ी को टेस्टी और हेल्दी नाश्ते के रूप में हर किसी को एक बार जरूर घर पर बनाना चाहिए। आगे की स्लाइड में सीखें सूजी के पकौड़े बनाने की रेसिपी।