लंबी उम्र की इच्छा भला किसकी नहीं होगी। अगर आप भी अधिक समय तक सेहतमंद होकर जीना चाहते हैं तो लंदन के इंपीरियल कॉलेज के वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन के आधार पर सात सुनहरे नियम बनाए हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
विज्ञापन
इंपीरियल कॉलेज के वैज्ञानिकों ने ये नियम 380,000 लोगों की जीवनशैली के अध्ययन के आधार पर बनाए और दावा किया है कि इनके पालन से लंबे समय तक फेफड़े और दिल के रोगों से बचा जा सकता है और जीवनकाल बढ़ सकता है।