आखिर महिलाओं में ही क्यों अधिक देखने को मिलती है ये समस्या?
- महिलाओं में मासिक धर्म , गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान शरीर में आयरन की कमी बढ़ जाती है।
- भारत में एनीमिया (खुन की कमी) की समस्या महिलाओं में सबसे अधिक है, जिसके काणर उनमें 'पाइका' के लक्षण ज्यादा नजर आते हैं।
- गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव और पोषक तत्वों की बढ़ती जरूरत भी मिट्टी या चॉक खाने की क्रेविंग को तेज कर देती है।
- इसलिए जब भी ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
आयरन के लिए किन चीजों को खाना शुरू कर दें?
- डॉक्टर प्रियंका सहरावत सलाह देती हैं कि सबसे पहले अपना आयरन लेवल चेक करवाएं और जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट्स लें।
- नेचुरल रूप से कमी पूरी करने के लिए अपनी डाइट में खजूर, गुड़, किशमिश और अनार जैसे फलों को नियमित शामिल करें।
- इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां और पालक आयरन के बेहतरीन स्रोत हैं जो इस समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।