फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad 2026: संवाद में सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी साझा करेंगे सफलता और स्वाद की कहानी

Tue, 19 May 2026 07:28 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Amar Ujala Samwad 2026: 18 और 19 मई को लखनऊ में आयोजित होने वाले अमर उजाला संवाद में देश के मशहूर सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी भी शामिल होंगे। वो न सिर्फ अपने सत्र में कुकिंग के बारे में बात करेंगे, बल्कि अपनी सफलता का राज भी बताएंगे। 
Register For Event
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद 2026 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amar Ujala Samwad 2026: लखनऊ में 18 और 19 मई को आयोजित होने जा रहा ‘अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ इस बार सिर्फ राजनीति और समाज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि खानपान और भारतीय फूड कल्चर की खास झलक भी देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन


राजधानी के होटल द सेंट्रम में होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन में देश के मशहूर सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी भी शामिल होंगे। अपने अनोखे अंदाज, शानदार कुकिंग स्टाइल और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति के लिए पहचाने जाने वाले हरपाल सिंह सोखी कार्यक्रम में भारतीय खानपान, स्वाद और बदलते फूड ट्रेंड्स पर अपने विचार साझा करेंगे।

कहा जाता है एनर्जी शेफ ऑफ इंडिया

हरपाल सिंह सोखी को देशभर में “एनर्जी शेफ ऑफ इंडिया” और “डांसिंग शेफ ऑफ इंडिया” के नाम से भी जाना जाता है। टीवी की दुनिया में उन्होंने अपने अलग अंदाज और मजेदार प्रस्तुति से खास पहचान बनाई है। उनका लोकप्रिय टीवी शो ‘टर्बन तड़का’ लोगों के बीच बेहद चर्चित रहा, वहीं ‘लाफ्टर शेफ्स’ में भी उनके अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा है। खाना बनाते समय उनका मशहूर तकियाकलाम “नमक-शमक, नमक-शमक डाल देते हैं” आज भी दर्शकों की जुबान पर रहता है।
विज्ञापन


स्वाद के साथ संघर्ष पर भी रखेंगे विचार

अमर उजाला संवाद के मंच पर हरपाल सिंह सोखी सिर्फ कुकिंग की बातें ही नहीं करेंगे, बल्कि अपने संघर्ष और सफलता के सफर को भी साझा करेंगे। पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में पले-बढ़े हरपाल सिंह ऐसे परिवार से आते हैं, जहां पढ़ाई और सरकारी नौकरी को सबसे सुरक्षित करियर माना जाता था। उनके पिता रेलवे में नौकरी करते थे और चाहते थे कि उनके बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर या सरकारी अधिकारी बनें लेकिन किस्मत ने हरपाल सिंह के लिए अलग रास्ता चुना।

आईआईटी में सफलता न मिलने के बाद उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई का रास्ता चुना। शुरुआत में परिवार को यह फैसला आसान नहीं लगा, लेकिन बड़े भाई के सहयोग और अपने जुनून के दम पर उन्होंने इस क्षेत्र में कदम रखा। बचपन से ही उन्हें कुकिंग का शौक था। पिता जब घर में मटन या अचार बनाते थे, तब वे उनकी मदद करते थे। यही अनुभव आगे चलकर उनके करियर की मजबूत नींव बना।

ट्रेनी शेफ के रूप में की शुरुआत

हरपाल सिंह सोखी ने अपने करियर की शुरुआत एक ट्रेनी शेफ के रूप में की। एक समय ऐसा भी आया जब उनके पिता ने उन्हें होटल के किचन में बर्तन साफ करते देखा तो भावुक हो गए। उन्हें लगा कि बेटा कठिन परिस्थितियों में काम कर रहा है लेकिन हरपाल अपने काम को लेकर पूरी तरह समर्पित थे। बाद में जब वे टीवी पर नजर आने लगे और लोगों के बीच लोकप्रिय हुए, तब उनके पिता गर्व से लोगों से कहते थे कि उनका बेटा टीवी पर आता है।

कार्यक्रम के दौरान हरपाल सिंह सोखी भारतीय फूड कल्चर, पारंपरिक व्यंजनों और आधुनिक खानपान के बीच संतुलन पर चर्चा करेंगे। वे यह भी बताएंगे कि कैसे भारतीय मसालों और पारंपरिक स्वाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। फूड इंडस्ट्री से जुड़े युवाओं और कुकिंग में रुचि रखने वालों के लिए उनका सत्र बेहद खास माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें