फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIIT Allahabad Vacancy: आईआईआईटी इलाहाबाद में गैर-शिक्षण पदों भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें सभी शर्तें

Fri, 23 Jan 2026 12:32 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IIIT Allahabad Vacancy 2026: आईआईटी इलाहाबाद में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार वे हैं जिनकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव संबंधित पद के लिए निर्धारित मानदंडों के अनुरूप हो। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई शर्तों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
IIIT Allahabad - फोटो : iiita.ac.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIIT Allahabad Non Teaching Recruitment: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) इलाहाबाद ने 2026 के लिए गैर-शिक्षण समूह बी और सी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अभी खुली है और उम्मीदवार 6 मार्च 2026 तक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के तहत कुल 11 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक के 1 पद, कनिष्ठ सहायक के 3 पद और जूनियर तकनीशियन (प्रयोगशाला/रखरखाव) के 7 पद शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक: इस पद के लिए उम्मीदवार के पास शारीरिक शिक्षा में स्नातक (B.P.Ed.) की डिग्री और कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए। अगर किसी ने स्कूल या विश्वविद्यालय में काम किया है, तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी।
  • कनिष्ठ सहायक: इस पद के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर चलाने का ज्ञान रखने वाली स्नातक डिग्री अनिवार्य है। अगर किसी ने शैक्षणिक संस्थानों या विश्वविद्यालय में काम किया है, तो उसे अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
  • जूनियर तकनीशियन : इस पद के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/स्नातक डिग्री या ITI के साथ 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

आईआईआईटी इलाहाबाद गैर-शिक्षण भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा इस प्रकार है: समूह बी के पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 वर्ष और समूह सी के पदों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
 
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

IIIT इलाहाबाद में गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क देना होगा। सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को जीएसटी  सहित 1180 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें