वेतन
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति वेतन मैट्रिक्स के लेवल-2 पर की जाएगी। प्रारंभिक वेतन 19,900 प्रति माह होगा। अधिकतम वेतन 63,200 प्रति माह तक मिलेगा। वेतन के साथ सरकार द्वारा निर्धारित महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) एवं अन्य विभागीय भत्ते भी देय होंगे।
ऐसे करें आवेदन?
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध Excise Constable Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- यदि पहले से पंजीकरण नहीं किया है, तो New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन के दौरान मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
- प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म का पूर्वावलोकन (Preview) कर सभी जानकारियों की जांच कर लें।
- सभी विवरण सही पाए जाने पर फॉर्म सबमिट करें।