फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TIFR Mumbai Vacancy: सरकारी संस्थान में नौकरी का मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; जानें सभी जरूरी शर्तें

Sat, 22 Aug 2026 03:51 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

TIFR Mumbai Recruitment 2026: सरकारी संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई ने विभिन्न परियोजना पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TIFR Mumbai Vacancy: भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन स्वायत्त संस्थान टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR), मुंबई ने विभिन्न परियोजना पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती मुंबई के कोलाबा स्थित परिसर के लिए की जा रही है।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत प्रोजेक्ट लेबोरेटरी असिस्टेंट (बी), प्रोजेक्ट साइंटिफिक ऑफिसर (बी), प्रोजेक्ट क्लर्क (ए) और प्रोजेक्ट वर्क असिस्टेंट के कुल 5 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जानें पदवार शैक्षणिक योग्यता

  • प्रोजेक्ट लेबोरेटरी असिस्टेंट (बी): एयर कंडीशनिंग ट्रेड में NTC या NAC प्रमाणपत्र होना चाहिए। कम से कम 60% अंक जरूरी हैं। एक वर्ष का अनुभव होने पर प्राथमिकता मिलेगी।
  • प्रोजेक्ट साइंटिफिक ऑफिसर (बी): भौतिकी, गणित, कंप्यूटर विज्ञान या संबंधित विषय में एमएससी/एमएस या बीई/बीटेक की डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। विज्ञान संचार और वेब/मल्टीमीडिया टूल्स का अनुभव भी जरूरी है।
  • प्रोजेक्ट क्लर्क (ए): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए। टाइपिंग और कंप्यूटर का ज्ञान तथा कम से कम एक वर्ष का क्लेरिकल अनुभव जरूरी है।
  • प्रोजेक्ट वर्क असिस्टेंट एसएससी: (10वीं) या समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।

आयु सीमा

टीआईएफआर के प्रोजेक्ट लेबोरेटरी असिस्टेंट (बी) और प्रोजेक्ट साइंटिफिक ऑफिसर (बी) पदों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष है। वहीं, प्रोजेक्ट क्लर्क (ए) पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

समझें चयन प्रक्रिया

टीआईएफआर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार लिखित परीक्षा, कौशल/ट्रेड टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा। प्रोजेक्ट लेबोरेटरी असिस्टेंट और प्रोजेक्ट क्लर्क जैसे पदों के लिए कौशल या ट्रेड टेस्ट लिया जा सकता है, जबकि प्रोजेक्ट साइंटिफिक ऑफिसर (बी) पद के लिए व्यक्तिगत इंटरव्यू भी होगा। चयन के दौरान उम्मीदवारों को पहचान, आयु, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और श्रेणी से जुड़े मूल दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे।

कितनी मिलेगी सैलरी?

पद मासिक वेतन (HRA सहित)
प्रोजेक्ट साइंटिफिक ऑफिसर (बी) 84,200
प्रोजेक्ट लेबोरेटरी असिस्टेंट (बी) 41,100
प्रोजेक्ट क्लर्क (ए) 41,100
प्रोजेक्ट वर्क असिस्टेंट 32,300

ये सभी पद अस्थायी परियोजना पद हैं और इन पर पेंशन की सुविधा नहीं होगी। अच्छा प्रदर्शन करने पर नियुक्ति को अधिकतम तीन साल तक हर साल बढ़ाया जा सकता है। इन पदों पर नियुक्ति से संस्थान में स्थायी नौकरी का अधिकार नहीं मिलेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें