स्क्राइब ओटीआर मैप करने की अंतिम तारीख
जिन उम्मीदवारों ने अपना स्क्राइब चुना है, वे कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा के लिए 6 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक और स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए 7 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक अपने स्क्राइब का ओटीआर मैप कर सकते हैं। स्क्राइब एंट्री पास केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा, जो समय पर अपने स्क्राइब का ओटीआर मैप करेंगे।
कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद परीक्षा शहर/सिटी इंटिमेशन स्लिप से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर अपनी परीक्षा सिटी और केंद्र की जानकारी देखें।
- सिटी स्लिप को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।