फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL Exam: हो जाएं तैयार! अक्तूबर में होगी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा, जानें एमटीएस पर क्या है अपडेट

Sat, 27 Sep 2025 11:57 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CHSL Exam 2025 Dates Out: कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी आगामी परीक्षाओं के आयोजन से संबंधित महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस नोटिस में सीएचएसएल, एमटीएस जैसी महत्वपूर्ण भर्तियों के आयोजन संबंधी जानकारी साझा की है।
 
Register For Event
विज्ञापन
SSC CHSL Tier 1 Exam Date - फोटो : Official Notice (ssc.gov.in.)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CHSL Tier 1 Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने उम्मीदवारों को आगामी भर्ती परीक्षाओं के बारे में जानकारी देने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार, सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा अक्तूबर 2025 के चौथे सप्ताह से शुरू होगी। हालांकि, परीक्षा की सटीक तिथियां अभी घोषित नहीं की गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी ताजा अपडेट के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

विज्ञापन

 

एमटीएस, जेई, सीपीओ की परीक्षा तिथियां भी जल्द घोषित होंगी

अधिसूचना में कहा गया है, “सीएचएसएलई 1 परीक्षा अक्तूबर के चौथे सप्ताह से शुरू होगी। इसके बाद एसआई सीपीओ (SI CPO 2025), जेईई (JE) और एमटीएस (MTS) परीक्षाएं होंगी। इन परीक्षाओं की तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी।”

SSC CHSL Admit Card: कब जारी होगा प्रवेश पत्र?

एसएससी परीक्षा से 2-3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। इसके अलावा उम्मीदवारों को उनके आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

SSC CGL 2025: सीजीएल परीक्षा समाप्त

आयोग ने हाल ही में सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन किया, जिसका अब समापन हो चुका है। इस परीक्षा के लिए 28 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से केवल 13.5 लाख उम्मीदवार ने परीक्षा दी। परीक्षा 255 केंद्रों, 126 शहरों और 45 शिफ्टों में 15 दिनों में (मुंबई के एक केंद्र में आग लगने के कारण एक शिफ्ट को छोड़कर) संपन्न हुई।

एसएससी ने कहा कि उम्मीदवारों से प्राप्त 18,920 फीडबैक की समीक्षा की गई। कुछ उम्मीदवारों ने तकनीकी बाधाओं की शिकायत की, जिन्हें डिजिटल रिकॉर्ड से जांचा गया। प्रभावित उम्मीदवारों को परीक्षा दोबारा देने का अवसर दिया गया और परीक्षा तिथि बदलने के अनुरोध भी मान्य किए गए। एसएससी ने यह भी कहा कि भविष्य में केंद्रों का चयन करते समय उम्मीदवारों द्वारा बताई गई संचालन और स्थल संबंधी समस्याओं पर विचार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें