ड्रेस कोड (Dress Code)
आगामी सर्दियों को ध्यान में रखते हुए चयन बोर्ड ने परीक्षार्थियों को गर्म कपड़े पहनकर आने की अनुमति दी है।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्देश
- स्वेटर, कोट, और पूरी बांहों के गर्म कपड़े पहन सकते हैं,
- लेकिन ध्यान रखें कि कपड़ों में मेटल (धातु) के बटन न हों।
- शर्ट या टी-शर्ट (आधी या पूरी आस्तीन की) पहन सकते हैं।
- हवाई चप्पल, सैंडल, या जूते-मोजे पहनने की अनुमति है।
10 के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
वीडीओ भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करें।
इस परीक्षा में भाषा, गणित, सामान्य ज्ञान, भूगोल, कृषि, राजस्थान का इतिहास और संस्कृति तथा बेसिक कंप्यूटर से जुड़े कुल 160 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 3 घंटे 10 मिनट का समय दिया जाएगा।
इन दस्तावेजों को ले जाना बिल्कुल न भूलें
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी या प्रिंटआउट और एक वैध फोटो पहचान पत्र (Photo ID) अवश्य लेकर आना होगा। अभ्यर्थियों के आधार कार्ड पर जन्मतिथि (Date of Birth) छपी होना आवश्यक है। यदि आधार कार्ड पर जन्मतिथि नहीं है, तो विशेष परिस्थितियों में पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) में से किसी एक दस्तावेज के आधार पर पहचान सत्यापित की जाएगी।