फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरबी जेई 2026: कब होगी जूनियर इंजीनियर की भर्ती परीक्षा? जारी हुआ संभावित शेड्यूल, जानें अहम तिथियां

Wed, 16 Sep 2026 12:49 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

रेलवे भर्ती बोर्ड  ने जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न पदों के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी और आगे के अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।
Register For Event
विज्ञापन
RRB - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विभिन्न पदों के लिए संभावित परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) समेत विभिन्न पदों को भरा जाएगा।

कब होगी परीक्षा?

आरआरबी जेई भर्ती 2026 के तहत पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-I) 27, 28 और 30 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

कब जारी होगी सिटी स्लिप?

नोटिस में बताया गया है कि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी देखने तथा ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा से करीब 10 दिन पहले सभी RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, परीक्षा की तारीख से करीब चार दिन पहले ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने की सुविधा शुरू होगी।

परीक्षा केंद्र पर आधार से होगा सत्यापन

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट साथ लाना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले RRB की आवेदन वेबसाइट पर लॉगिन करके आधार के जरिए अपनी पहचान का सत्यापन कर लें।

परीक्षा से पहले आधार अनलॉक रखें

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र जाने से पहले यह भी सुनिश्चित करना होगा कि UIDAI सिस्टम में उनका आधार अनलॉक हो। आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि, नवीनतम फोटो और जरूरी बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट होनी चाहिए। जन्म तिथि 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार होनी चाहिए।

RRB ने उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए केवल रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर भरोसा करने की सलाह दी है। साथ ही नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले दलालों से सावधान रहने को कहा गया है। भर्ती प्रक्रिया CBT और मेरिट के आधार पर पूरी की जाएगी।

जूनियर इंजीनियर स्टेज-I का एग्जाम पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या अंक
गणित 30 30
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क 25 25
सामान्य जागरूकता 15 15
सामान्य विज्ञान 30 30
कुल 100 100
विज्ञापन

CBT-I में गलत जवाब पर कटेंगे अंक

इस परीक्षा में गलत जवाब देने पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी, इसलिए उम्मीदवारों को सवालों के जवाब सावधानी से देने होंगे। CBT-I में अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40%, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और एससी उम्मीदवारों को 30%, जबकि एसटी उम्मीदवारों को 25% अंक हासिल करने होंगे। CBT-I में सफल उम्मीदवारों को ही स्टेज-II परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा और इसकी जानकारी रिजल्ट के माध्यम से दी जाएगी।

कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CEN 04/2026 से संबंधित ई-कॉल लेटर/एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई लॉगिन जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा एडमिट कार्ड खोलें और उसमें दी गई जानकारी जांच लें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ जरूरी पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें