इस नियम के लागू होने से भविष्य निधि और ग्रेच्युटी में कर्मचारी का योगदान बढ़ जाएगा। जिसका परिणाम ये हो सकता है कि, कर्मचारियों की टेक होम सैलरी कम हो जाएगी। लेकिन कर्मचारी के रिटायरमेंट बेनिफिट फंड में अधिक पैसा जमा होने से उनके सुखद व आर्थिक रूप से बेहतर भविष्य की संभावना जरूर बनती है।
सीटीसी में बेसिक सैलरी, एचआरए, पीएफ, ग्रेच्युटी और एनपीएस जैसे भाग होते हैं। न्यू वेज कोड का प्रावधान यह कहता है कि, कर्मचारी की बेसिक सैलरी उसके सीटीसी के 50 फीसदी के बराबर या उससे अधिक होनी चाहिए।
बता दें, सीटीसी में बेसिक सैलरी प्रायः 35 से 45 फीसदी ही रखी जाती है। इसी बेसिक सैलरी का 12 प्रतिशत के बराबर का योगदान कर्मचारी के भविष्य निधि खाते में निवेश होता है। इस तरह यह निवेश की रकम बेसिक सैलरी 50 प्रतिशत होने से उसी अनुपात में बढ़ जाएगी। नतीजतन टेक होम या इन हैंड सैलरी में कमी आ सकती है। वहीं नौकरी प्रदाता कंपनियों के खर्च पर भी असर होगा। सेवा प्रदाता कंपनियां भी कर्मचारी के बराबर का योगदान उनके पीएफ खाते में करती हैं।
यह भी पढ़ें - केंद्र सरकार की बड़ी भर्ती : 17 राज्यों में शिक्षकों के पदों पर मिल रहीं बंपर नौकरियां, यहां देखें पूरी अधिसूचना