कितना मिलेगा वेतन?
पटवारी पद के लिए वेतनमान 5,200 से 20,200 है। इसमें 2,100 का ग्रेड पे शामिल है। सीधे भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को पहले तीन वर्षों तक मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग के 12 दिसंबर 2019 के नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Group-2 Sub Group-4 Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके अपना लॉगिन अकाउंट बनाएं।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।