फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPESB Vacancy 2025: एमपी में समूह-2 और उप-समूह-3 के 454 पदों पर भर्ती, जानें पात्रता मानदंड और जरूरी तिथियां

Thu, 23 Oct 2025 01:00 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MPESB Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 के कुल 454 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 29 अक्तूबर से शुरू होगी। परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
 
Register For Event
विज्ञापन
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPESB Group-2 and Sub Group-3 Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने विभिन्न पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा की है। आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 कैटेगरी के तहत कुल 454 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार बहुत जल्द ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन

आवेदन की प्रमुख तिथियां

एमपीईएसबी की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अक्तूबर 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार 12 नवंबर 2025 तक आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। वहीं, फॉर्म में किसी भी प्रकार का सुधार 29 अक्तूबर से 17 नवंबर 2025 तक किया जा सकेगा।
 
विवरण जानकारी
भर्ती संस्था मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB)
कुल पदों की संख्या 454
पद का नाम ग्रुप-2 (Group-2) और सब ग्रुप-3 (Sub Group-3)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 29 अक्तूबर 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2025
फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2025
परीक्षा की तिथि 13 दिसंबर 2025 (दो शिफ्टों में)
आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष
आवेदन शुल्क (सामान्य वर्ग) ₹500
आवेदन शुल्क (EWS/SC/ST/OBC) ₹250
ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in
 

आयु सीमा और पात्रता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान लागू होगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी गई है।

चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित इस परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
विज्ञापन

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • सबसे पहले उम्मीदवार एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 भर्ती” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने के बाद अपने व्यक्तिगत विवरण के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें