फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPPB GDS Final Result: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक जीडीएस का अंतिम परिणाम जारी, ऐसे डाउनलोड करें पीडीएफ

Tue, 20 Jan 2026 05:19 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IPPB GDS Executive Final Result: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक जीडीएस एग्जीक्यूटिव भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित हो चुका है। 348 पदों को भरने के लिए यह भर्ती निकाली गई थी। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
 
Register For Event
विज्ञापन
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) - फोटो : ippbonline.bank.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IPPB GDS Final Result: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने जीडीएस एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार अपनी चयन स्थिति आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पूरे देश में 348 जीडीएस एग्जीक्यूटिव पदों को भरा जाना था। अंतिम परिणाम अब पीडीएफ फॉर्मेट में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 अक्तूबर 2025 से शुरू होकर 29 अक्तूबर 2025 को समाप्त हुई। जो उम्मीदवार मेरिट आधारित प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे अब अपनी अंतिम मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और चयन स्थिति जांच सकते हैं।
 

अब आगे क्या?

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक जीडीएस एग्जीक्यूटिव भर्ती में मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन, इंटरव्यू के अनुसार चयन किया गया है। आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "प्रथम और द्वितीय चरण में जारी डाक विभाग से कार्यपालकों की अनंतिम रूप से चयनित सूची के संदर्भ में और भर्ती अधिसूचना के अनुसार पात्रता के संदर्भ में दस्तावेजों के सफल सत्यापन के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।"
  • जिन उम्मीदवारों के नाम अंतिम सूची में थे, उन्हें आईपीपीबी द्वारा आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए सूचनाएं दी गईं।
  • अंतिम परिणाम 19 जनवरी 2026 को घोषित किया गया।
  • सभी विवरण और पीडीएफ फाइल केवल आधिकारिक आईपीपीबी वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।
विज्ञापन

परिणाम कैसे देखें और डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक IPPB वेबसाइट पर जाएं।
  • “IPPB GDS Executive Final Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ में अपनी अंतिम मेरिट सूची खोजने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें