कितना मिलेगा अप्रेंटिसशिप?
चयनित उम्मीदवारों को मासिक वजीफा मिलेगा। यह वजीफा उम्मीदवार के ट्रेड के आधार पर भिन्न होता है और 9,600 रुपये से 10,560 रुपये प्रति माह तक हो सकता है। यह वजीफा प्रशिक्षण कार्यक्रम की एक वर्षीय अवधि के लिए निश्चित है, और इस दौरान कोई अन्य भत्ते या लाभ लागू नहीं होंगे।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले apprenticeshipindia.gov.in पर अपना पंजीकरण करें। लॉग इन करने के बाद 'स्थापना' वाले मेनू में जाएं, 'स्थापना खोज' चुनें और "विद्युत मापन उपकरण डिजाइन संस्थान, मुंबई" का चयन करें। अब सभी जरूरी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें।
इसके बाद अपने दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें, जैसे कि SSC और ITI मार्कशीट (सभी सेमेस्टर), हाल की फोटो और हस्ताक्षर। सब कुछ सही होने के बाद आवेदन जमा करें। आप चाहें तो आवेदन की एक प्रति admin@idemi.org पर भेज भी सकते हैं।
देखें आधिकारिक नोटिस