फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPRCA JE Answer Key: जूनियर इंजीनियर सिविल की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड; कब तक दे सकते हैं चुनौती?

Thu, 13 Aug 2026 04:24 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HPRCA JE Answer Key 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर सिविल परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपनी रिस्पॉन्स शीट जांच सकते हैं और 19 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
 
Register For Event
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPRCA JE Answer Key 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने 13 अगस्त 2026 को जूनियर इंजीनियर (सिविल) (जॉब ट्रेनी) पदों की लिखित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की के साथ अपनी रिस्पॉन्स शीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी उत्तर पर आपत्ति है तो वे निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा आंसर-की जरूरी तारीखें क्या हैं?

विवरण तारीख
जूनियर इंजीनियर सिविल परीक्षा 9 अगस्त 2026
प्रोविजनल आंसर की जारी 13 अगस्त 2026
आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 19 अगस्त 2026
फाइनल आंसर की बाद में घोषित होगी

19 अगस्त तक कैसे दर्ज करें आपत्ति?

आयोग ने प्रोविजनल आंसर की के साथ आपत्ति दर्ज कराने की ऑनलाइन सुविधा भी शुरू कर दी है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित लिंक के जरिए लॉगिन करना होगा। 

इसके लिए जरूरी लॉगिन विवरण दर्ज करने के बाद उम्मीदवार अपनी आपत्ति जमा कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 19 अगस्त 2026 है। इसके बाद ऑनलाइन आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों से आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं:
  • एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  • अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की देखें।
  • उत्तरों का मिलान करें और किसी उत्तर पर आपत्ति होने पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करें।
  • आंसर की और आपत्ति की रसीद को भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें