पद और योग्यता
भर्ती के अंतर्गत प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी, हॉस्टल वार्डन, महिला स्टाफ नर्स, लेखाकार, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और लैब अटेंडेंट सहित विभिन्न पद शामिल हैं।
- प्रिंसिपल: 225 पद, स्नातकोत्तर + बीएड, 8-12 वर्ष अनुभव
- पीजीटी: 1460 पद, संबंधित विषय में स्नातकोत्तर + बीएड
- टीजीटी: 3962 पद, स्नातक + बीएड + सीटीईटी
- हॉस्टल वार्डन: 635 पद, किसी भी विषय में स्नातक
- महिला स्टाफ नर्स: 550 पद, बीएससी नर्सिंग
- लेखाकार: 61 पद, वाणिज्य/लेखा में स्नातक
- जेएसए: 228 पद, 12वीं पास + हिंदी/अंग्रेज़ी टाइपिंग
- लैब अटेंडेंट: 146 पद, 12वीं (विज्ञान) या संबंधित डिप्लोमा
विषयवार वैकेंसी में पीजीटी के 1460 और टीजीटी के 3962 पद सबसे अधिक हैं। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, कंप्यूटर साइंस समेत क्षेत्रीय भाषाओं और विविध विषयों (म्यूजिक, आर्ट, पीईटी, लाइब्रेरियन) के पद शामिल हैं।
उम्मीदवार 23 अक्तूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
यहां देखें अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर...
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को टियर-I और टियर-II लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद पदानुसार स्किल टेस्ट, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन होगा। विशेष रूप से कंप्यूटर साइंस टीचरों के लिए बीएड अनिवार्य नहीं है, लेकिन भविष्य में पीजीटी पद पर प्रमोशन के लिए इसकी आवश्यकता होगी।