फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSL Vacancy 2026: कोचीन शिपयार्ड में निकलीं दो विभागों में नौकरियां, क्या है आयु सीमा शर्तें? जानें सबकुछ

Wed, 19 Aug 2026 10:52 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CSL Recruitment 2026: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने दो विभागों में शिप ड्राफ्ट्समैन ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता की शर्तें जरूर जांच लें।
Register For Event
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSL Vacancy 2026: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने शिप ड्राफ्ट्समैन ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभागों में कुल 60 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य भारतीय उम्मीदवार 19 अगस्त 2026 से 4 सितंबर 2026 तक सीएसएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

देखें श्रेणीवार रिक्तियां

पद अनारक्षित ओबीसी एससी एसटी ईडब्ल्यूएस कुल
शिप ड्राफ्ट्समैन ट्रेनी (मैकेनिकल) 28 10 05 - 04 47
शिप ड्राफ्ट्समैन ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) 08 03 - 01 01 13
कुल 36 13 05 01 05 60

कौन कर सकता है आवेदन?

शिप ड्राफ्ट्समैन ट्रेनी (मैकेनिकल) पद के लिए उम्मीदवार का एसएसएलसी (10वीं) पास होना जरूरी है। साथ ही राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा न्यूनतम 60% अंकों के साथ होना चाहिए। उम्मीदवार को ड्राफ्टिंग कार्य में रुचि और CAD सॉफ्टवेयर का ज्ञान भी होना चाहिए।

विज्ञापन


शिप ड्राफ्ट्समैन ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए उम्मीदवार का एसएसएलसी (10वीं) पास होना आवश्यक है। इसके अलावा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा कम से कम 60% अंकों के साथ होना चाहिए। ड्राफ्टिंग में रुचि और CAD का ज्ञान भी जरूरी है।

समझें आयु सीमा की शर्तें

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 4 सितंबर 2026 तक 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 5 सितंबर 2001 या उसके बाद हुआ होना चाहिए।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) वर्ग को 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

उम्मीदवारों को आवेदन करते समय ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

श्रेणी आवेदन शुल्क
एससी/एसटी कोई शुल्क नहीं
यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 300 रुपये + बैंक शुल्क

ऐसे होगा चयन

  • उम्मीदवारों का चयन प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
  • प्रैक्टिकल टेस्ट 100 अंकों का होगा और यह कोच्चि स्थित सीएसएल में आयोजित किया जाएगा।
  • टेस्ट में उम्मीदवारों को CAD सॉफ्टवेयर की मदद से ड्राइंग तैयार करनी होगी।
  • सामान्य/यूआर वर्ग के लिए न्यूनतम 50%, ओबीसी के लिए 45% और एससी/एसटी के लिए 40% अंक जरूरी हैं।
  • आवेदनों की संख्या अधिक होने पर सीएसएल प्रमाणपत्रों के आधार पर उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट कर सकता है।
  • प्रैक्टिकल टेस्ट से पहले दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • प्रैक्टिकल टेस्ट के अंकों के आधार पर विषयवार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • योग्य उम्मीदवार कम होने पर सीएसएल न्यूनतम पासिंग अंक में छूट दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें