फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में आने वाली हैं टीचिंग की 44 हजार से ज्यादा नौकरियां, जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

Thu, 05 Feb 2026 07:25 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Teaching Jobs: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (BPSC TRE-4) की तैयारी तेज हो गई है। राज्य में 44,000 से अधिक पदों पर बहाली के लिए नोटिफिकेशन फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में जारी हो सकता है। आवेदन प्रक्रिया बीपीएससी की वेबसाइट पर होगी।
 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Teaching Jobs In Bihar: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य में शिक्षक के 44,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द-जल्द शुरू होगी। यह जानकारी जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से साझा की गई है।

विज्ञापन


ऐसे में अभ्यर्थियों टीआरई-4 के अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे हैं। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि राज्य में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE-4) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। 

एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

जनता दल (यूनाइटेड) के आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए भी संकेत दिए गए हैं कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली की जाएगी। पोस्ट में बताया गया कि राज्य सरकार शिक्षा विस्तार की दिशा में तेजी से काम कर रही है और नई भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च की शुरुआत में टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होते ही इच्छुक उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी देख सकेंगे और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा ले पाएंगे। बताया जा रहा है कि 44 से अधिक जिलों से खाली पदों का विवरण विभाग को मिल चुका है, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: बिहार के पंचायती राज विभाग में भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका
 

क्या होगी योग्यता?

योग्यता की बात करें तो पीआरटी, पीजीटी और टीजीटी पदों के लिए शैक्षणिक मानदंड अलग-अलग होंगे। प्राथमिक शिक्षक पद के लिए 12वीं पास, मिडिल स्कूल के लिए ग्रेजुएशन के साथ प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा, माध्यमिक शिक्षक के लिए स्नातक के साथ बीएड और उच्चतर माध्यमिक पदों के लिए मास्टर्स डिग्री के साथ शिक्षा में स्नातक अनिवार्य माना जाएगा। हालांकि आयु सीमा और अन्य पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: यूपीएससी की गुणवत्ता जांच प्रक्रिया पर सवाल, CSE 2026 के नोटिस में मिलीं कई गलतियां
विज्ञापन

2.27 लाख से ज्यादा शिक्षकों की हो चुकी है भर्ती

गौरतलब है कि पिछले तीन चरणों की भर्ती परीक्षाओं के जरिए बिहार में दो वर्षों के भीतर 2.27 लाख से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। ऐसे में टीआरई-4 को भी राज्य की शिक्षा व्यवस्था के लिए अहम कदम माना जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें