करीब 9.8 लाख ने किया पंजीकरण
आयोग के मुताबिक, इस भर्ती परीक्षा में लगभग 9.8 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिससे यह परीक्षा प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक बन गई है। पहले परीक्षा जनवरी में होनी थी, जिसे स्थगित कर दिया और अब नई तिथियां घोषित कीं गई।
- पहले 10 जनवरी से 16 जनवरी तक होनी थी परीक्षा
- अब 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक होगा आयोजन
BPSC AEDO Vacancy: किस श्रेणी में कितने पद?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 935 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
- अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए 374 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 93 पद
- अनुसूचित जाति (SC) के लिए 150 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 10 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 168 पद
- पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 112 पद
- पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 28 पद
चयनित उम्मीदवारों को स्तर–5 (लेवल 5) के तहत 29,200 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।
BPSC AEDO Selection Process: चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती में केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। साक्षात्कार (इंटरव्यू) का आयोजन नहीं होगा। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्नों पर आधारित होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। लिखित परीक्षा में कुल तीन प्रश्न पत्र होंगे:
सामान्य भाषा
- सामान्य अंग्रेजी: 30 अंक
- सामान्य हिंदी: 70 अंक
- कुल 100 प्रश्न
- समय: 2 घंटे
सामान्य अध्ययन
- 100 प्रश्न
- 100 अंक
- समय: 2 घंटे
सामान्य योग्यता (General Aptitude)
- 100 प्रश्न
- 100 अंक
- समय: 2 घंटे