फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bombay High Vacancy: हाई कोर्ट में चल रही है चौथी पास के लिए भर्ती, आवेदन से पहले जानें ये चार जरूरी शर्तें

Sun, 23 Aug 2026 05:52 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bombay High Court Recruitment 2026: बॉम्बे हाई कोर्ट में चौथी पास उम्मीदवारों के लिए कुक के पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता समेत चार जरूरी शर्तों की जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए।
 
Register For Event
विज्ञापन
बंबई उच्च न्यायालय - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bombay High Court Vacancy: बॉम्बे हाई कोर्ट, औरंगाबाद बेंच ने कुक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा और 10 सितंबर 2026 तक कार्यालय में पहुंचाना होगा।

विज्ञापन


इस भर्ती में रसोइया (कुक) के कुल 18 पद हैं। इनमें से 1 पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। भर्ती के बाद 17 उम्मीदवारों की चयन सूची और 4 उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी।

क्या है पात्रता की जरूरी शर्तें? 

  • चरित्र: उम्मीदवार का चरित्र और व्यवहार अच्छा होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का कम से कम चौथी कक्षा पास होना जरूरी है।
  • भाषा का ज्ञान: उम्मीदवार को मराठी और हिंदी पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए।
  • खाना बनाने का ज्ञान: उम्मीदवार को अलग-अलग तरह के शाकाहारी और मांसाहारी भोजन बनाना आना चाहिए।
  • अनुभव वालों को प्राथमिकता: मान्यता प्राप्त संस्थान से कुकिंग कोर्स का प्रमाण पत्र रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।
  • अनुभवी उम्मीदवार: तीन या पांच सितारा होटल या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में कुक/शेफ के रूप में कम से कम 2 साल का अनुभव रखने वालों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

 

आयु सीमा और छूट

इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट देते हुए 43 वर्ष तक आवेदन करने की अनुमति है। वहीं, न्यायालय या सरकारी कर्मचारियों के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है, लेकिन उन्हें अपना आवेदन संबंधित कार्यालय के माध्यम से भेजना होगा।
 

चयन का चरण विवरण
शॉर्टलिस्टिंग आवेदनों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, योग्यता और खाना बनाने के अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी।
व्यावहारिक पाक कला परीक्षा परीक्षा 30 अंकों की होगी। इसमें कम से कम 15 अंक हासिल करना जरूरी है। फेल होने वाले उम्मीदवार अगले चरण में शामिल नहीं हो सकेंगे।
शारीरिक दक्षता परीक्षा यह परीक्षा 10 अंकों की होगी।
मौखिक साक्षात्कार साक्षात्कार 10 अंकों का होगा।
कुल अंक सभी चरणों को मिलाकर कुल 50 अंक होंगे।
विज्ञापन

क्या आवेदन शुल्क देना होगा?

आवेदन करते समय कोई शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को 200 का शुल्क देना होगा। यह राशि डिमांड ड्राफ्ट या पोस्टल ऑर्डर के जरिए जमा करनी होगी, जो “रजिस्ट्रार, हाई कोर्ट बेंच, औरंगाबाद” के नाम पर होना चाहिए। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले bombayhighcourt.gov.in वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन से आवेदन फॉर्म (अनुलग्नक-ए) डाउनलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी सही क्रम में दर्ज करें। निर्धारित जगह पर हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लगाएं।
  • आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी लगाएं, जैसे मार्कशीट, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और खाना बनाने के अनुभव का प्रमाण पत्र।
  • इसके अलावा चरित्र प्रमाण पत्र, पारिवारिक घोषणा पत्र, सरकारी कर्मचारी होने पर अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC), बनाए जाने वाले व्यंजनों की सूची, 5 रुपये का डाक टिकट लगा स्व-पता लिखा लिफाफा और पासपोर्ट साइज फोटो भी संलग्न करें।
  • सभी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ लगाकर स्पीड पोस्ट से भेजें।
  • लिफाफे के ऊपर साफ और बड़े अक्षरों में “रसोइया पद के लिए आवेदन” जरूर लिखें।

आवेदन भेजने का पता

उम्मीदवारों को पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ केवल स्पीड पोस्ट के जरिए भेजना होगा। आवेदन 10 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।
प्रबंधक (प्रशासन),
बॉम्बे हाई कोर्ट, बेंच औरंगाबाद,
जालना रोड, छत्रपति संभाजीनगर - 431009।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें