फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BEML Vacancy 2026: सरकारी कंपनी में निकलीं अप्रेंटिस की 1346 नौकरियां, कितना मिलेगा वेतन और कैसे करें आवेदन?

Wed, 19 Aug 2026 03:47 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BEML Vacancy 2026: सरकारी कंपनी BEML में अप्रेंटिसशिप करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छा मौका है। बीईएमएल ने विभिन्न ट्रेड और विषयों में 1,346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता के अनुसार मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BEML Apprentice Recruitment 2026: बीईएमएल लिमिटेड ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत बैंगलोर, मैसूर, KGF और पलक्कड़ स्थित BEML की अलग-अलग विनिर्माण इकाइयों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक BEML की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जानें योग्यता और स्टाइपेंड

अप्रेंटिस श्रेणी शैक्षणिक योग्यता मासिक स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (तकनीकी) मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल, एआई एंड एमएल, एयरोनॉटिकल आदि विषयों में 4 वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री 12,300
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (सामान्य) बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीबीए (एचआर) जैसी 3 वर्षीय स्नातक डिग्री 12,300
डिप्लोमा अप्रेंटिस इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल आदि में 3 वर्षीय डिप्लोमा 10,900
आईटीआई अप्रेंटिस फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, COPA, डीजल मैकेनिक, प्लंबर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक आदि ट्रेड 9,600 से 10,560 (ट्रेड के अनुसार)

 

विज्ञापन

ऐसे होगा चयन?

  • उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
  • आवेदन फॉर्म और शैक्षणिक योग्यता की जांच के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • प्रत्येक ट्रेड और श्रेणी के लिए उपलब्ध सीटों के मुकाबले 1:5 के अनुपात में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • एससी, एसटी और ओबीसी (NCL) उम्मीदवारों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए ईमेल के माध्यम से बुलाया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने के लिए कोई TA/DA नहीं दिया जाएगा।
  • अंतिम मेरिट सूची उम्मीदवारों के शैक्षणिक अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • चयनित उम्मीदवारों को सीट उपलब्ध होने पर अप्रेंटिसशिप ऑफर दिया जाएगा।
  • अन्य पात्र उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा जाएगा।
  • अंतिम चयन के लिए मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, पुलिस सत्यापन और NATS/NAPS पोर्टल पर अप्रेंटिसशिप अनुबंध पूरा करना होगा।

जगह के अनुसार क्या है सीटों का विवरण

जगह कुल सीटें एससी एसटी ओबीसी (NCL) सामान्य
बैंगलोर कॉम्प्लेक्स 400 60 28 108 204
मैसूर कॉम्प्लेक्स 227 34 18 61 114
KGF कॉम्प्लेक्स 608 84 38 168 318
पलक्कड़ कॉम्प्लेक्स 111 15 6 31 59
कुल 1,346 193 90 368 695
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले BEML की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  • Apprentice Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • मांगे गए दस्तावेज और प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांचें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसकी कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
  • आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन की रसीद/प्रिंटआउट संभालकर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें