क्या है आयु सीमा के नियम?
AIIMS कल्याणी जूनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष, OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। हालांकि, UR पदों के लिए आवेदन करने वाले SC/ST/OBC उम्मीदवारों को आयु में कोई अतिरिक्त छूट नहीं मिलेगी।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) के माध्यम से जमा करना होगा। UR और OBC वर्ग के लिए शुल्क 1,000 रुपये, जबकि SC, ST और EWS वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित है। PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी छूट दी गई है। एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।