फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची: प्रेम संबंध के शक में विवाहिता का सिर मुंडा, तीन महिलाओं पर मारपीट का आरोप

Mon, 21 Sep 2026 03:56 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची के अनगड़ा क्षेत्र में प्रेम-संबंध के शक में एक विवाहिता के साथ मारपीट कर उसका सिर मुंडने का आरोप तीन महिलाओं पर लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता को घटना की जानकारी देने पर धमकी देने का भी आरोप है।
 
Register For Event
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनगड़ा थाना क्षेत्र के बानपुर गांव में शनिवार सुबह 7:00 बजे प्रेम-संबंध के संदेह में तीन महिलाओं ने एक विवाहिता की पिटाई कर दी। आरोपियों ने कैंची और बाल छीलने वाली मशीन से पीड़िता का सिर मुंड दिया। घटना की जानकारी किसी को देने पर आरोपियों ने पीड़िता को गांव में नग्न घुमाने की धमकी भी दी। वारदात के समय आसपास से गुजर रहे लोगों में से किसी ने पीड़िता को बचाने का प्रयास नहीं किया। सूचना मिलने पर अनगड़ा थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मोबाइल पर बातचीत से गहराया शक
बानपुर के बेहराटोली निवासी निशा तिर्की को अपने पति रवींद्र असुर पर गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम-संबंध होने का शक था। पेशे से राजमिस्त्री रवींद्र के साथ पीड़िता मजदूरी का काम करती है। निशा पिछले एक सप्ताह से अपने पति की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

दोनों के बीच लगातार फोन पर होती बातचीत से उसका संदेह गहरा गया। शनिवार सुबह निशा अपनी मां मनीषा तिर्की और वार्ड सदस्य मुन्नी तिर्की के साथ पीड़िता के घर पहुंची। तीनों आरोपियों ने पीड़िता को घर से खींचकर बाहर निकाला और जमकर पीटा। इसके बाद आरोपियों ने मशीन से पीड़िता के बाल काट दिए।
विज्ञापन


पीड़िता की नाबालिग बेटी का बाल विवाह रोका गया था
आरोपी निशा और उसके पति रवींद्र ने प्रेम-विवाह किया था। निशा अपनी मां मनीषा के साथ दिल्ली के आनंद विहार में काम करती थी, जबकि उसका पति गांव में रहता था। निशा के भाई निक्की तिर्की ने शराब के नशे में पिता सुधीर तिर्की की हत्या कर दी थी, जिसके बाद से पुलिस उसे जेल भेज चुकी है। इस घटना के बाद से ही मां-बेटी गांव के घर में रह रही थीं। पूर्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने दो महीने पहले पीड़िता की नाबालिग बेटी का बाल विवाह रोका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें