फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: कोडरमा में हाइवा और ऑटो की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Sat, 28 Nov 2026 03:59 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र में हाइवा और ऑटो की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रायडीह मोड़ के पास हुआ।

Register For Event
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रायडीह मोड़ के पास हुआ, जहां हाइवा और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रामगढ़ निवासी अकबर अली और डोमचांच निवासी जीवन मेहता के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह निवासी मोहम्मद सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें