फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranchi News: संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 19 अप्रैल को, जेपीएससी ने जारी किया आदेश

Mon, 06 Apr 2026 07:02 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

JPSC संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 अब 19 अप्रैल 2026 को दो पालियों में होगी। एडमिट कार्ड 8 अप्रैल से डाउनलोड होंगे। परीक्षा में मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा, बायोमेट्रिक जांच होगी, अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचना अनिवार्य है।

Register For Event
विज्ञापन
रांची के सर्कुलर रोड स्थित जेपीएससी का कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की नई तिथि घोषित कर दी गई है। अब यह परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी, जबकि पहले इसकी तिथि 12 अप्रैल निर्धारित थी।

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक (सामान्य अध्ययन–प्रथम पत्र) होगी, जबकि द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

अभ्यर्थी 8 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


पढ़ें: चतरा में होमगार्ड बहाली पर हंगामा, अभ्यर्थियों ने लगाए अनियमितता के आरोप; अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
विज्ञापन


आयोग ने निर्देश दिया है कि अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

OMR शीट भरते समय विशेष सावधानी बरतने और केवल नीले या काले बॉल पेन का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक और IRIS जांच की भी व्यवस्था रहेगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी आयोग के हेल्पलाइन नंबर 8929883832 पर संपर्क कर सकते हैं। तिथि में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को और बेहतर करने का अतिरिक्त समय मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें