चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ बृहस्पतिवार को झारखंड हाई कोर्ट में अपील दायर की।
विज्ञापन
लालू के वकील प्रभात कुमार ने बताया कि उनकी ओर से अपील डाल दी गई है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को हो सकती है।