विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बनाई रणनीति।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक को संसद के दोनों सदनों से पारित किए जाने के बाद झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आंदोलन को राज्यव्यापी स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर दी है।
इसी कड़ी में गुरुवार को रांची में मुख्यमंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। बैठक में केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के संभावित प्रभावों, राज्य के हितों और इसके विरोध में आगे की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया जा रहा है।
झामुमो पहले ही इस विधेयक को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा चुका है। पार्टी का कहना है कि खनिज संपदा से जुड़े मुद्दे झारखंड के आर्थिक और सामाजिक हितों से सीधे जुड़े हैं। ऐसे में विधेयक के प्रावधानों को लेकर राज्य सरकार और झामुमो की ओर से लगातार आपत्ति जताई जा रही है।