फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: एमएमडीआर संशोधन 2026 पर सरकार का विरोध, मंत्री योगेंद्र प्रसाद बोले- अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Thu, 26 Nov 2026 06:07 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने केंद्र सरकार के खान-खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम (एमएमडीआर) में संशोधन का विरोध किया है।
Register For Event
विज्ञापन
मंत्री योगेंद्र प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने केंद्र सरकार के खान-खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम (एमएमडीआर) में संशोधन का विरोध करते हुए कहा है कि राज्य के अधिकारों को छीनने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खान-खनिज अधिनियम संशोधन 2026 वापस होने तक राज्य सरकार सदन से लेकर सड़क तक विरोध करेगी।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खनिज से मिलने वाली रॉयल्टी और उससे जुड़े सेस के आधार पर खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गतिविधियां संचालित होती हैं। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के माध्यम से इन क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाते हैं। यह किसी सरकार की कृपा नहीं, बल्कि खनन प्रभावित लोगों और राज्य का अधिकार है। 

भाजपा की ओर से डीएमएफटी और सेस को लेकर दिए जा रहे बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को प्रदूषित हवा और पानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे क्षेत्रों में विकास के लिए डीएमएफटी की राशि का उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि खनिज से मिलने वाली रॉयल्टी के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों में आनुपातिक रूप से विकास गतिविधियां आगे बढ़ाई जाती हैं। 
विज्ञापन


मंत्री ने एमएमडीआर संशोधन से राज्य को करीब 13 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि यदि राज्य को इतनी बड़ी राशि का नुकसान होता है, तो इसका सीधा असर आम लोगों और विकास योजनाओं पर पड़ेगा। उनके मुताबिक, इससे मंईयां सम्मान योजना, मुफ्त बिजली, बिजली बिल माफी, सर्वजन पेंशन योजना और पत्रकारों के लिए शुरू की गई योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। 

ये भी पढ़ें- झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: वाणिज्य कर विभाग के 28 लिपिकों का तबादला आदेश रद्द, जानें कोर्ट ने क्या कहा
विज्ञापन


योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार की चिंता राजस्व के नुकसान तक सीमित नहीं है। इसका असर विकास की गति और समाज के कमजोर वर्गों तक पहुंचने वाली योजनाओं पर भी पड़ सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से खान-खनिज अधिनियम संशोधन 2026 वापस लेने की मांग दोहराई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें