फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: विधानसभा के विशेष सत्र में SIR और MMDR पर केंद्र को घेरेगी कांग्रेस, विधायकों की बैठक में बनी रणनीति

Tue, 24 Nov 2026 09:57 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड विधानसभा के 25 और 26 नवंबर को प्रस्तावित विशेष सत्र से पहले कांग्रेस ने एसआईआर और एमएमडीआर के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। मंगलवार को प्रदेश प्रभारी के. राजू की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक में दोनों मुद्दों पर सदन में एकजुटता दिखाने और इनके खिलाफ प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने पर सहमति बनी।
Register For Event
विज्ञापन
विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड विधानसभा के 25 और 26 नवंबर को प्रस्तावित विशेष सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। मंगलवार को राजकीय अतिथिशाला में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत पार्टी के मंत्री और विधायक शामिल हुए। बैठक में विशेष सत्र के दौरान एसआईआर और एमएमडीआर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई।

बैठक में विधायकों से दोनों मुद्दों पर सदन में एकजुटता दिखाने और इनके खिलाफ प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की रणनीति बनाई गई। बैठक में मौजूद सभी विधायकों और मंत्रियों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एसआईआर में सामने आ रही त्रुटियों को सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा।

बैठक के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर एसआईआर के जरिए मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में 93 लाख मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए, जबकि 33 लाख मतदाताओं के नाम अब भी लंबित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका के कारण भाजपा को चुनावी लाभ मिला। कांग्रेस ने उनके इस्तीफे की मांग भी दोहराई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दीपों की जगमगाहट: मुजफ्फरपुर में 5,051 दीपों से जगमगाया मुक्तिधाम घाट, गंगा महाआरती के साथ मनी देव दीपावली

वहीं, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने एमएमडीआर को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इसके लागू होने से झारखंड के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। बैठक में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की और राधाकृष्ण किशोर के अलावा विधायक सुरेश बैठा, नमन विक्सल कोंगाड़ी समेत कांग्रेस के कई विधायक मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें