फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: भाजयुमो के जिला कोषाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Mon, 15 Nov 2021 07:42 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रविवार को उनका शव एनएच-98 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास उनकी कार में मिला।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पलामू जिला कोषाध्यक्ष सुमीत श्रीवास्तव को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार को उनका शव एनएच-98 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास उनकी कार में मिला। पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि शरीर के दाहिने कान के नीचे अपराधियों ने दो गोली मार दी।
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक, सुमीत श्रीवास्तव हरिहुरगंज में लॉज और होटल चला रहे थे। रविवार की सुबह एनएच पर उनका शव कार में पड़ा हुआ था। एक नागरिक ने इस बारे में हरिहुरगंज थाने को फोन किया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। फिलहाल पुलिस अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें