फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी: नवरात्र में अब तक चार लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, आंकड़ा एक करोड़ पहुंचने की उम्मीद

Tue, 20 Oct 2026 08:12 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा

सार

नवरात्र में अब तक चार लाख श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किए हैं और इस वर्ष यात्रा का आंकड़ा एक करोड़ पहुंचने की उम्मीद है। सोमवार रात 10 बजे तक 32,400 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हुए।
Register For Event
विज्ञापन
Vaishno Devi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भारी भीड़ देखी जा रही है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि 11 अक्तूबर से शुरू हुए शारदीय नवरात्र में अब तक करीब चार लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। ये पिछले साल के आंकड़ों से अधिक है। ये भी उम्मीद लगाई जा रही है कि इस पूरे वर्ष में श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक करोड़ पहुंच सकता है। वहीं भवन परिसर में शतचंडी महायज्ञ में भी श्रद्धालु उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

साफ मौसम और तीर्थस्थल के आधार शिविर कटड़ा शहर में उत्सव भरे माहौल के बीच यात्रा में श्रद्धालुओं का लगातार तांता लगा हुआ है। यात्रा के आंकड़ों के अनुसार, 11 अक्तूबर को 47,574 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इसके बाद 12 अक्तूबर को 48,400, 13 अक्तूबर को 46,558, 14 अक्तूबर को 41,961 और 15 अक्तूबर को 39,951 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 16 अक्तूबर को 41,750 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि 17 अक्तूबर को 48,500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका और 18 अक्तूबर को 47,700 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।

सोमवार को रात 10 बजे तक 32,400 से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। इसके बाद पंजीकरण केंद्र बंद कर दिया गया था। इसके बाद भी देशभर के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की निरंतर आमद से कटड़ा में धार्मिक उत्सव की रौनक बनी हुई है।
विज्ञापन


महायज्ञ अपने नौवें दिन में प्रवेश
नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ अपने नौवें दिन में प्रवेश कर चुका है, जिसके तहत मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में प्रार्थना और वैदिक अनुष्ठान संपन्न किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें