फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला में भीषण हादसा: एक चार पहिया वाहन हादसे का शिकार, दंपती समेत चार की मौत, एक बच्ची घायल

Sat, 28 Nov 2026 09:42 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला

सार

मृतकों में सैयद शफीक शाह, रशीदा बानो, दिलनाज फातिमा और शाहिदा फातिमा शामिल हैं। घायलों को तुरंत उप-जिला अस्पताल उरी ले जाया गया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
Register For Event
विज्ञापन
बारामुला में चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। उरी के गोहल्लन में एक चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। ग्यारह साल की एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

वाहन में कुल पांच लोग यात्रा कर रहे थे। सभी घायलों को तुरंत उप-जिला अस्पताल उरी ले जाया गया। वहां चार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल छोटी बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज बारामूला रेफर किया गया। हादसे का शिकार हुआ वाहन पंजीकरण संख्या JK01P-2583 था।

मृतकों की पहचान छब्बीस साल के सैयद शफीक शाह, उनकी पच्चीस साल की पत्नी रशीदा बानो के रूप में हुई है। मृतकों में सैयद मदाद हुसैन शाह की सत्रह साल की बेटी दिलनाज फातिमा भी शामिल हैं। आबिद हुसैन शाह की सत्ताईस साल की बेटी शाहिदा फातिमा की भी मौत हुई है। घायल बच्ची की पहचान सैयद मदाद हुसैन शाह की ग्यारह साल की बेटी मनाज फातिमा के रूप में हुई है।

इस दुखद घटना से पूरे इलाके के निवासी स्तब्ध हैं। एक पूरा परिवार इस हादसे में खत्म हो गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें