श्री अमरनाथ यात्रा में शुक्रवार को 1528 शिव भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ यात्रा का आंकड़ा 2,11,707 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
वहीं जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से शुक्रवार को अमरनाथ यात्रियों का अब तक का सबसे छोटा 371 श्रद्धालुओं का जत्था आगे की यात्रा के लिए पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ।
कुल नौ वाहनों में कड़ी सुरक्षा में रवाना किए गए शिवभक्तों में 245 पुरुष, 74 महिलाएं और 52 साधु शामिल रहे। छोटा जत्था होने के बावजूद शिव भक्तों की श्रद्धा और यात्रा को लेकर उत्साह भरपूर रहा और बम-बम भोले के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना हुआ।
रवाना हो रहे श्रद्धालुओं ने कहा कि अमरनाथ की पवित्र गुफा में सावन महीने मेंहिमलिंग के दर्शन करने को लेकर वह काफी उत्साहित है। कश्मीर में बिगड़े हालात का असर अमरनाथ यात्रा पर भी देखा जा रहा है।