फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 'पाताल में छिपे आतंकियों को भी ढूंढ निकालेंगे', एलजी सिन्हा की आतंक समर्थकों को सख्त चेतावनी

Sun, 29 Nov 2026 04:17 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एलजी मनोज सिन्हा ने आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए चेतावनी दी कि आतंकियों और उनके समर्थकों को पाताल से भी ढूंढकर कानून के तहत सजा दिलाई जाएगी।
Register For Event
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @OfficeOfLGJandK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादियों और उनके समर्थकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वे चाहे पाताल में भी छिप जाएं उन्हें ढूंढ निकालकर कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद के लिए अब कोई जगह नहीं है और कानून को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रविवार को आतंकवाद से प्रभावित 125 परिवारों के सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान एलजी ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व अभी भी झूठे प्रचार, भ्रामक बातें और गलत नैरेटिव फैलाकर समाज में अलगाववाद और अशांति के बीज बोने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों की साजिशों का जवाब तथ्यों और कानून के तहत सख्त कार्रवाई से दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह नया जम्मू-कश्मीर है, जहां संविधान और कानून का शासन चलता है। जो भी संविधान का उल्लंघन करेगा या कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उसे अपने किए का जवाब देना होगा। अब वह दौर खत्म हो चुका है, जब आतंकियों को सरकारी नौकरियां मिलती थीं और उनकी हत्याओं तक पर एफआईआर दर्ज नहीं होती थी।

नशा और नार्को-आतंक के नेटवर्क पर कार्रवाई
एलजी ने नार्को-आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए बताया कि नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत सितंबर तक पुलिस ने 282 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और करीब 2800 किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए। उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को आतंकवाद और नार्को-आतंक के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी स्वतंत्रता दी गई है।

शांति के लिए रखे चार संकल्प
मनोज सिन्हा ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के सामने चार संकल्प रखे। पहला आतंकवाद को जन्म देने वाले और उसे संसाधन उपलब्ध कराने वाले पूरे नेटवर्क को खत्म करना। दूसरा, पीड़ितों को न्याय दिलाना और प्रशासनिक जवाबदेही मजबूत करना। तीसरा, युवाओं के हाथों में अवसर और भविष्य सौंपना। चौथा, सभी नागरिकों की भागीदारी से स्थायी शांति स्थापित करना।

उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपील करते हुए कहा कि फाइलें कागज की होती हैं, लेकिन उनके पीछे इंसान और पूरे परिवार की जिंदगी जुड़ी होती है। किसी भी पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन के दरवाजे बंद नहीं होने चाहिए।

एलजी ने युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खुल रहे अवसरों का लाभ उठाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति के लिए सुरक्षा, विश्वास, विकास और न्याय जरूरी हैं।

उन्होंने प्रशासन और पुलिस को दो मंत्र दिए 'निर्दोष को परेशान न करें और दोषी को बख्शें नहीं' तथा 'शांति खरीदी नहीं जाएगी, शांति स्थापित की जाएगी।' उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और सरकार के सामूहिक प्रयासों से आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने का समय आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें