फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगाम में आतंकी हमला: सीआरपीएफ दल पर बाइक सवार आतंकियों ने की फायरिंग; हमले में तीन जवान घायल; दो गंभीर

Wed, 11 Nov 2026 02:53 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ जवानों पर हमला किया है। हमले में तीन जवान घायल हो गए हैं। दो जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। 
Register For Event
विज्ञापन
Security forces file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ दल पर गोलीबारी की है। गोलीबारी में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


आतंकी हमला गश्त के दौरान किया गया।  हमले के बाद आतंकियों ने भागने की कोशिश की। कुलगाम क्विक रियेक्शन टीम हमले की जगह पहुंच गई है। टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया है। 

सीआरपीएफ के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान आज दोपहर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हो गए।
विज्ञापन


यह घटना दोपहर करीब 2.15 बजे हुई जब हमलावरों ने मौके से भागने से पहले सीआरपीएफ कर्मियों पर गोलियां चलाईं। घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Trending Videos

शुरुआती जानकारी में 46वीं बटालियन केसीआरपीएफ कैंप को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई थी, हालांकि बाद में सीआरपीएफ ने नाके पर तैनात जवानों पर हमले की पुष्टि की।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 

घायल जवानों की पहचान
राकेश दास (कांस्टेबल/GD): असम निवासी राकेश दास के पैर में गोली लगी है। उनकी हालत स्थिर है।
संतोष चंद्रू (कांस्टेबल/GD): पश्चिम बंगाल निवासी संतोष के पेट और रीढ़ के पास गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर है और ऑपरेशन थिएटर में उनका उपचार चल रहा है।
सोमवीर सिंह (हेड कांस्टेबल/GD): मध्य प्रदेश निवासी सोमवीर सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया और हमलावरों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। इलाके में अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं और बख्तरबंद वाहनों के साथ सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों को एहतियात के तौर पर घरों के अंदर रहने की अपील भी की गई।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी बुधवार को कुलगाम में मौजूद थे, हालांकि वह हमले वाली जगह के आसपास नहीं थे। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी हैं। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

कुलगाम में सीआरपीएफ के नाके पर बाइक सवार हमलावरों की फायरिंग में तीन जवान घायल होने के बाद कटरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन

पवन खेड़ा ने कुलगाम आतंकी हमले पर अमित शाह से सवाल उठाए
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से प्रश्न किए। खेड़ा ने आरोप लगाया कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का उद्देश्य आतंकवाद समाप्त करना था। उनका कहना था कि यह उद्देश्य विफल रहा है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में इस हमले को 'बेहद परेशान करने वाला' बताया। खेड़ा ने घायल जवानों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने गृह मंत्री से देश में आतंकवाद के लगातार बने खतरे पर भी सवाल पूछे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें