फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसएसपी ने हिल काका का दौरा कर जानी समस्याएं

Fri, 26 Sep 2025 04:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू

सार

पुंछ जिले के हिल काका क्षेत्र में एसएसपी शफकत हुसैन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय नागरिकों और छात्रों से संवाद कर समस्याएं सुनीं और नशा-मुक्त समाज के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
Register For Event
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ। एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन ने वीरवार को जिले के सुरनकोट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले पीरपांचाल के पहाड़ों में स्थित हिल काका क्षेत्र का दौरा किया। उनके साथ एसडीपीओ सुरनकोट एजाज अहमद चौधरी और एक पुलिस दल भी मौजूद था।
विज्ञापन

इस दौरान एसएसपी पुंछ ने क्षेत्र के समग्र सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की और वरिष्ठ नागरिकों व अन्य स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। हिल काका के लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को साझा किया, जिन्हें एसएसपी पुंछ ने धैर्यपूर्वक सुना और उचित माध्यमों से समय पर समाधान का आश्वासन दिया। एसएसपी पुंछ ने मिडिल स्कूल, हिल काका का भी दौरा किया। जहां उन्होंने कर्मचारियों और छात्रों से बातचीत की। छात्रों को विभिन्न सामाजिक अपराधों और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें अपराध-मुक्त और नशा-मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें