श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को आदेश जारी कर ओवैस अहमद को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में कश्मीर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले निदेशक के रूप में कार्यरत ओवैस अहमद को अब योजना, विकास और निगरानी विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालने का निर्देश दिया गया है। यह प्रभार अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। संवाद