फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीन दिन बाद रिहा हुए मीरवाइज, गनी के घर जाकर जताई संवेदना

Sun, 21 Sep 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक शनिवार को नजरबंदी से रिहा होने के बाद प्रो. अब्दुल गनी भट के सोपोर स्थित निवास पर गए और उनके परिवार को सांत्वना दी। भट का बुधवार रात निधन हो गया था।
विज्ञापन

मीरवाइज कार्यालय के बयान में कहा गया कि तीन दिन की नजरबंदी के बाद उन्हें रिहा किया गया और भट के आवास पर जाने की अनुमति मिली। उन्होंने भट के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया। कहा, वे उनके लिए स्नेही बुजुर्ग, मार्गदर्शक और प्रिय मित्र थे।
उन्होंने अफसोस जताया कि नजरबंदी के कारण वे उनके जनाजे में शामिल नहीं हो सके। मीरवाइज ने कहा कि भट सम्मानित शिक्षाविद, विद्वान और दूरदर्शी राजनेता थे जिन्होंने हमेशा संवाद और संयम को आगे बढ़ने का रास्ता बताया।बयान में कहा गया कि मीरवाइज ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और फातिहा ख्वानी की। उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करे तथा भट की शांति और संवाद की विरासत हमेशा प्रेरणा देती रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें