फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर एयरपोर्ट से 100 किलो सड़ी मछली जब्त, विक्रेता गिरफ्तार

Sun, 21 Sep 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बडगाम पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने हुमहामा चौक पर चेकिंग के दौरान 100 किलो सड़ी मछली जब्त की। आरोपी विक्रेता मेहदी हसन लश्कर (निवासी पश्चिम बंगाल, वर्तमान में श्रीनगर) को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

वह यह मछली श्रीनगर एयरपोर्ट से अपनी दुकान तक ले जा रहा था। उसके खिलाफ एफआईआर नंबर 263/2025 दर्ज की गई है और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 271, 272 और 275 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि अस्वच्छ खाद्य सामग्री बेचने वालों पर सख्ती जारी रहेगी और जनता से अपील की कि किसी भी गड़बड़ी की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें