पुलवामा। इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईयूएसटी) का पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग (डीजेएमसी) 28 अक्तूबर को फिल्म साउथ एशिया के सहयोग से एक दिवसीय फिल्म महोत्सव का आयोजन करेगा। यह आयोजन आईयूएसटी के रूमी पुस्तकालय के सम्मेलन कक्ष में होगा।
इस आयोजन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित ट्रैवलिंग एफएसए को कश्मीर लाना और फिल्म निर्माताओं, शिक्षाविदों और छात्रों को फिल्म निर्माण की कला और व्यवहार पर एक सार्थक संवाद को बढ़ावा देने के लिए एक साथ लाना है। इस फिल्म महोत्सव में समीक्षकों की ओर से प्रशंसित फिल्मों और वृत्तचित्रों का प्रदर्शन होगा और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार के लिए एक प्रतियोगिता भी होगी। संवाद