श्रीनगर के इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता के शुभारंभ के
- फोटो : credit
श्रीनगर। शेर ए कश्मीर इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 10वें अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का शुक्रवार को आधिकारिक रंगारंग शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में करीब दो हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वीरवार को पहले दिन कुछ मुकाबले खेले गए थे। शुक्रवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से इसका आधिकारिक उद्घाटन कराया गया। पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात और अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। उद्घाटन के अवसर पर पेंचक सिलाट और वुशु के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ब्यूरो