एमए स्टेडियम में अस्मिता यूटी बास्केटबॉल लीग का आगाज, 15 टीमें दिखा रहीं दम
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जूनियर महिला वर्ग की तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर यूटी अस्मिता बास्केटबॉल लीग का शुक्रवार को एमए स्टेडियम बास्केटबॉल एरीना में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में पुलवामा की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जम्मू की टीम को 32-15 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की 15 टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग का उद्घाटन किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार ने किया।
पहले दिन कुल 10 मुकाबले खेले गए। अन्य मुकाबलों में डीपीएस जम्मू ने अनंतनाग को 28-15, श्रीनगर ने हेरिटेज स्कूल जम्मू को 14-13, बडगाम ने एपीएस दोमाना की टीम को 17-05, रिच हार्वेस्ट स्कूल बीडी बाड़ी ने एपीएस कालूचक को 18-10, एयर फोर्स स्कूल जम्मू ने एपीएस मोरन साहिब को 36-26, केवी नंबर-2 जम्मू की टीम ने बारामूला को 24-04 तथा अनंतनाग ने हेरिटेज स्कूल जम्मू की टीम को 12-03 से मात दी।