फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनीषा ने भारत जूनियर राइफल शूटिंग रैंकिंग में तीसरा स्थान पाया

सार

जम्मू की निशानेबाज अनीषा शर्मा ने भारत जूनियर राइफल शूटिंग रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बधाई दी। इससे जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा है।
Register For Event
विज्ञापन
अनीषा शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू। प्रतिभाशाली निशानेबाज अनीषा शर्मा ने भारत जूनियर राइफल शूटिंग रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि को हासिल कर उन्होंने जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से घोषित ट्रायल-5 और 6 के बाद जारी रैंकिंग में अनीषा ने 630.4 का शानदार स्कोर दर्ज किया।
विज्ञापन

अनीषा मिशन ओलंपिक्स शूटिंग अकादमी जम्मू की खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस सफलता को मेहनत, अनुशासन और समर्पण का नतीजा बताया। जम्मू-कश्मीर राइफल एसोसिएशन के संस्थापक, संरक्षक व पूर्व डीजीपी दिलबाग सिंह ने अनीषा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवा खिलाड़ी देशभर में प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह सोढी, चेयरमैन कुलदीप जमवाल, महासचिव डीएसपी शरत चंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष अरुण मंसोत्रा ने भी अनीषा को बधाई दी। इस सफलता में एमओएसएजे के प्रशिक्षक विशाल मेहरा और अमन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें