जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार छह सीआरपीएफ जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग सुरंग के निकट वाहन अचानक सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद टीम ने सभी घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया।
इसके बाद सभी घायलों को आगे के इलाज के लिए गंड स्थित सीआरपीएफ कैंप में भेजा गया। फिलहाल सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित एजेंसियां जांच कर रही हैं।